facebookmetapixel
वेनेजुएला संकट: भारत के व्यापार व तेल आयात पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल से फिलहाल कोई असर नहींसोमनाथ मंदिर: 1026 से 2026 तक 1000 वर्षों की अटूट आस्था और गौरव की गाथाT20 World Cup: भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, ICC से बाहर मैच कराने की मांगसमान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार में

ISSF Junior Shooting Championships: कमलजीत ने भारत की झोली में डाले दो गोल्ड मेडल

इस विश्व कप में भारत का अभियान 17 पदक (छह स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य) के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर खत्म हुआ।

Last Updated- July 24, 2023 | 7:27 PM IST
ISSF Junior Shooting Championships: Kamaljeet won two gold medals for India

युवा निशानेबाज कमलजीत ने कोरिया के चांगवोन में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) जूनियर विश्व चैंपियनशिप के अंतिम दिन भारत को दो और स्वर्ण पदक दिलाने में मदद की। इस 19 साल के निशानेबाज ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत और टीम दोनों स्पर्धाएं जीतीं। इस विश्व कप में भारत का अभियान 17 पदक (छह स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य) के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर खत्म हुआ। चीन 12 स्वर्ण सहित 28 पदक के साथ शीर्ष पर रहा।

कमलजीत ने व्यक्तिगत स्पर्धा में संभावित 600 में से 544 का स्कोर किया और उज्बेकिस्तान के वेनियामिन निकितिन (542) को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया। कोरिया के किम टैमिन ने 541 के स्कोर साथ कांस्य पदक जीता। कमलजीत ने अंकित तोमर और संदीप बिश्नोई के साथ मिलकर कुल 1617 अंक के साथ टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया। इसमें भी उज्बेकिस्तान 1613 के स्कोर के साथ दूसरे जबकि कोरिया 1600 के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

Also read: Hockey: भारतीय महिला और पुरूष टीमों की नजरें स्पेन में अच्छे प्रदर्शन पर

महिलाओं की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत की तियाना एक अंक से पिछड़ गयी जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। तियाना ने 519 अंक बनाये जबकि खन्ना अलियेवा ने 520 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

First Published - July 24, 2023 | 7:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट