facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch today: Hindalco से लेकर NBCC, Axis Bank और Vishal Mega Mart तक, आज इन स्टॉक्स पर फोकसStock Market Today: अमेरिका से कमजोर संकेत, बाजार में दबाव के आसारअमेरिका-ईरान तनाव से तेल के 110 डॉलर तक उछलने की आशंका, एनालिस्ट ने बताई पूरी बातअमेरिकी टैरिफ का झटका: सोलर निर्यात पर दबाव, घरेलू क्षमता में ओवरसप्लाई का खतराफरवरी में FPI निवेश 17 महीने के हाई पर, करीब तीन साल बाद म्युचुअल फंड बने शुद्ध बिकवालSEBI का सख्त आदेश: सोशल मीडिया सामग्री के लिए पहचान का खुलासा अनिवार्यSEBI का बड़ा फैसला: गोल्ड-सिल्वर वैल्यूएशन अब घरेलू स्पॉट प्राइस से तय होगाबदलेंगे स्मार्टफोन PLI नियम! अगले चरण में उत्पादन के बजाय लोकल वैल्यू-एडिशन को मिल सकती है प्राथमिकताRBI के स्पष्टीकरण से UPI लेनदेन पर राहत, PhonePe-Paytm को बड़ा फायदाटैरिफ पर अनिश्चितता के बीच हॉवर्ड लटनिक और पीयूष गोयल में ‘सार्थक’ बातचीत

India vs England: भारत के इंग्लैंड दौरे के सभी क्रिकेट मैच होंगे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम

Advertisement

टेलिविजन पर इन मैचों के प्रसारण का अधिकार सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के पास रहेगा।

Last Updated- May 26, 2025 | 11:07 PM IST
JioHotstar
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

जियोस्टार इंगलैंड दौरे पर जा रही भारतीय क्रिकेट टीम के सभी मैचों का प्रसारण अपने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार (ओटीटी ऐप) पर करेगी। इसके तहत भारत और इंगलैंड के बीच खेले जाने वाले टेस्ट, एक दिवसीय और टी20 मैचों का प्रसारण किया जाएगा। टेलिविजन पर इन मैचों के प्रसारण का अधिकार सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के पास रहेगा।

दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में सोमवार को बताया कि उनके बीच समझौते के तहत ऐसा किया जा रहा है। समझौते के मुताबिक 2025 और 2026 में भारतीय टीम के इंगलैंड दौरे के समय यही व्यवस्था चलेगी। दोनों टीमों के बीच टेस्ट श्रृंखला इसी 20 जून से आरंभ होगी। जियोहॉटस्टार मनोरंजन कंपनियों डिज्नी+हॉटस्टार और जियो सिनेमा का साझा प्लेटफॉर्म है। इसके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की स्पर्द्धाओं, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और वीमन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) जैसे कई खेल आयोजनों के स्ट्रीमिंग अधिकार हैं।

जियोस्टार के मुख्य कार्याधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा, ‘यह साझेदारी हर किसी के लिए और खास तौर पर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है।’ 

उन्होंने कहा कि जियोस्टार की डिजिटल खंड में मजबूत पकड़ और सोनी पिक्चर्स के प्रसारण तंत्र की मदद से सभी लोग भारत और इंगलैंड के बीच होने वाले क्रिकेट मैच देख पाएंगे। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ गौरव बनर्जी के हवाले से कहा गया है, ‘सोनी टीवी नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जियोस्टार की मजबूत पकड़ क्रिकेट मैचों के प्रसारण को नया आयाम देंगे।’

Advertisement
First Published - May 26, 2025 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement