Skip to content
  रविवार 2 अप्रैल 2023
Trending
April 1, 2023IPL 2023 PBKS vs KKR: बारिश ने बिगाड़ा खेल, पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम से कोलकाता को 7 रनों से हरायाApril 1, 2023Liquor sales : रोजाना 19.71 करोड़ रुपये की शराब पी गए दिल्ली वाले ! दिल्ली सरकार ने शराब बिक्री से ‘अब तक सबसे ज्यादा’ कमाई कीApril 1, 2023Amul Milk Price Hike: झटका ! फिर बढ़े अमूल दूध के दाम, 2 रुपये प्रति लीटर का हुआ इजाफाApril 1, 2023Rupee ग्लोबल करेंसी बनने की राह पर… अब ‘रुपए’ में हो सकेगा भारत-मलेशिया के बीच द्विपक्षीय व्यापारApril 1, 2023Vande Bharat : MP को मिली पहली वंदे भारत, PM मोदी ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, जानें किराया, रूट और टाइमिंगApril 1, 2023GST Collection: मार्च में 13 फीसदी बढ़ा कलेक्शन, GST लागू होने के बाद दूसरी बार हुआ सबसे अधिक टैक्स कलेक्शनApril 1, 2023Tata Motors auto sales : टाटा मोटर्स की कुल घरेलू बिक्री मार्च में तीन फीसदी बढ़ीApril 1, 2023Toyota auto sales: टोयोटा की बिक्री मार्च में नौ फीसदी बढ़कर 18,670 इकाई रहीApril 1, 2023Bank loan fraud : 95 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में कोलकाता का कारोबारी गिरफ्तार
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  खेल  IND vs AUS 4th Test, Day-1 Highlights : ख्वाजा का शतक, ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट पर 255 रन
खेल

IND vs AUS 4th Test, Day-1 Highlights : ख्वाजा का शतक, ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट पर 255 रन

भाषा भाषा —March 9, 2023 5:59 PM IST
© PTI
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के नाबाद शतक और उनकी तीन अर्धशतकीय साझेदारियों से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन गुरुवार को पहली पारी में चार विकेट पर 255 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा।

पारी का आगाज करने उतरे ख्वाजा ने 251 गेंद की अपनी पारी में 15 चौकों से नाबाद 104 रन बनाए और एक छोर संभालकर रखा। उन्होंने ट्रेविस हेड (32) के साथ पहले विकेट के लिए 61, कप्तान स्टीव स्मिथ (38) के साथ तीसरे विकेट के लिए 79 और कैमरन ग्रीन (नाबाद 49, 64 गेंद, आठ चौके) के साथ पांचवें विकेट के लिए 85 रन की अटूट साझेदारी की।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया जो पूरी श्रृंखला में पहला सत्र है जिसमें कोई विकेट नहीं गिरा। भारतीय गेंदबाजों को धीमी और सपाट पिच पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मेहमान टीम के बल्लेबाजों को रविचंद्रन अश्विन (57 रन पर एक विकेट), रविंद्र जडेजा (49 रन पर एक विकेट) और अक्षर पटेल (बिना विकेट के 14 रन) की तिकड़ी को खेलने में अधिक परेशानी नहीं हुई। मेजबान टीम के सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे जिन्होंने 65 रन देकर दो विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया ने दिन के खेल के दौरान 2.83 की रन गति से रन बनाए। टीम शुरुआती दो सत्र में 2.40 की रन गति से ही रन बना पाई थी जो दर्शाता है कि पिच पर रन बनाना आसान नहीं है। मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने हालांकि नई गेंद के खिलाफ दोनों मौकों पर आसानी से रन बटोरे। सुबह के सत्र में अश्विन और शमी ने एक-एक विकेट चटकाया जिससे ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक दो विकेट पर 75 रन बनाए। ख्वाजा और हेड ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़कर मेहमान टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

अश्विन और शमी ने हालांकि हेड और मार्नस लाबुशेन (03) को जल्दी-जल्दी आउट करके भारत को वापसी दिलाने की कोशिश की। हेड पहले घंटे में अच्छी लय में दिखे लेकिन इसके बाद खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे। अश्विन की गेंद के करीब पहुंचे बिना उन्होंने हवा में शॉट खेला और मिड ऑन पर जडेजा को आसान कैच दे बैठे। इससे पहले हेड को सात रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला था जब उमेश यादव की गेंद पर विकेटकीपर केएस भारत ने उनका आसान कैच टपका दिया था।

उमेश ने हालांकि काफी ढीली गेंद फेंकी जिसका फायदा उठाकर हेड ने अपने सात में से छह चौके उन पर जड़े। लाबुशेन अतिरिक्त सतर्कता के साथ खेलने की कोशिश में शमी की नीची रहती गेंद को विकेटों पर खेल गए। भरत पहले सत्र को भुलाना चाहेंगे जहां विकेट के दोनों छोर पर वह असमान उछाल से परेशान रहे। उन्हें एक छोर पर नीची रह रही गेंद को पकड़ने में परेशानी हुई और उन्होंने बाई के आठ रन देने के अलावा एक आसान कैच भी टपकाया।

ख्वाजा ने लेग साइड से बाहर की गेंदों को विशेष रूप से निशाना बनाया। उन्होंने शमी पर चौके के साथ 146 गेंद में श्रृंखला का अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। वह श्रृंखला में 50 रन से अधिक की तीन पारियां खेलने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। उन्होंने स्मिथ के साथ मिलकर दूसरे सत्र में भारतीय गेंदबाजों को एक भी सफलता हासिल नहीं करने दी।

लाबुशेन की तरह स्मिथ ने भी अधिक सतर्कता के साथ बल्लेबाजी की और उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। वह तीसरे सत्र की शुरुआत में ही लाबुशेन की तरह जडेजा की गेंद को विकेटों पर खेल गए। जडेजा की अंदर आती गेंद उनके बल्ले का किनारा लेने के बाद पैड से और फिर विकेटों से टकरा गई। स्मिथ ने 135 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके मारे।

शमी ने इसके बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब (17) को बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 170 रन किया। ख्वाजा और ग्रीन ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। ग्रीन ने शमी और अश्विन पर चौके मारे। ख्वाजा ने भी शमी और जडेजा पर चौके जड़े। भारत ने 82वें ओवर में नई गेंद ली तो ग्रीन ने उमेश का स्वागत दो चौकों के साथ किया।

पहली नई गेंद की तरह दूसरी नई गेंद के खिलाफ भी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी हुई। ग्रीन ने 85वें ओवर में शमी पर दो चौके मारे। ख्वाजा ने दिन के अंतिम ओवर में शमी पर चौके के साथ 246 गेंद में शतक पूरा किया। वह मौजूदा श्रृंखला में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बाद शतक जड़ने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने।

FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
खेल

IPL 2023 PBKS vs KKR: बारिश ने बिगाड़ा खेल, पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम से कोलकाता को 7 रनों से हराया

April 1, 2023 8:04 PM IST
खेल

IPL 2023: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका ! IPL से बाहर हो सकते हैं केन विलियमसन

April 1, 2023 1:47 PM IST
खेल

CSK Vs GT : IPL 2023 का पहला मुकाबला, गिल के अर्धशतक से टाइटंस ने धोनी की सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हराया

April 1, 2023 12:00 AM IST
आज का अखबार

IPL 2023 : मैदान से बाहर भी कांटे की टक्कर; डिज्नी-स्टार और वायकॉम का भी करिश्मा देखना होगा दिलचस्प

March 31, 2023 7:56 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

सरकार ने जारी किया नई विदेश व्यापार नीति, ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने के लिए तैयार हो रहे दिशानिर्देश

March 31, 2023 11:14 PM IST
अर्थव्यवस्था

नीति की समीक्षा तक मुफ्त रहेगा UPI से लेन-देन, NPCI के सीईओ ने बताई पूरी प्रक्रिया

March 31, 2023 10:05 PM IST
आपका पैसा

New Financial Year : नया फाइनेंशियल ईयर कल से शुरू, ये वित्तीय बदलाव आम व्यक्ति की जेब पर डालेंगे सीधा असर

March 31, 2023 7:40 PM IST
आपका पैसा

खुशखबरी! छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालों को सौगात, मोदी सरकार ने ब्याज दर में किया इजाफा

March 31, 2023 6:22 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अजय बंगा का निर्विरोध World Bank अध्यक्ष का अगला अध्यक्ष बनना तय

March 31, 2023 4:56 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

Twitter पर छाए Elon Musk, फॉलोवर्स की लिस्ट में बराक ओबामा और जस्टिन बीबर भी छूट गए पीछे

March 31, 2023 4:28 PM IST

Trending Topics


  • PhonePe
  • Stocks to Watch
  • Gold Price Today
  • Indore Temple Tragedy
  • COVID-19 Update
  • Rupee vs Dollar
  • Reliance | Jio Financial

सबकी नजर


IPL 2023 PBKS vs KKR: बारिश ने बिगाड़ा खेल, पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम से कोलकाता को 7 रनों से हराया

April 1, 2023 8:04 PM IST

Liquor sales : रोजाना 19.71 करोड़ रुपये की शराब पी गए दिल्ली वाले ! दिल्ली सरकार ने शराब बिक्री से ‘अब तक सबसे ज्यादा’ कमाई की

April 1, 2023 7:43 PM IST

Amul Milk Price Hike: झटका ! फिर बढ़े अमूल दूध के दाम, 2 रुपये प्रति लीटर का हुआ इजाफा

April 1, 2023 6:52 PM IST

Rupee ग्लोबल करेंसी बनने की राह पर... अब ‘रुपए’ में हो सकेगा भारत-मलेशिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार

April 1, 2023 6:35 PM IST

Vande Bharat : MP को मिली पहली वंदे भारत, PM मोदी ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, जानें किराया, रूट और टाइमिंग

April 1, 2023 5:59 PM IST

Latest News


  • IPL 2023 PBKS vs KKR: बारिश ने बिगाड़ा खेल, पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम से कोलकाता को 7 रनों से हराया
    by भाषा
    April 1, 2023
  • Liquor sales : रोजाना 19.71 करोड़ रुपये की शराब पी गए दिल्ली वाले ! दिल्ली सरकार ने शराब बिक्री से ‘अब तक सबसे ज्यादा’ कमाई की
    by भाषा
    April 1, 2023
  • Amul Milk Price Hike: झटका ! फिर बढ़े अमूल दूध के दाम, 2 रुपये प्रति लीटर का हुआ इजाफा
    by भाषा
    April 1, 2023
  • Rupee ग्लोबल करेंसी बनने की राह पर… अब ‘रुपए’ में हो सकेगा भारत-मलेशिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार
    by बीएस वेब टीम
    April 1, 2023
  • Vande Bharat : MP को मिली पहली वंदे भारत, PM मोदी ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, जानें किराया, रूट और टाइमिंग
    by भाषा
    April 1, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
58991.52 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स58992
10311.78%
निफ्टी58992
10310%
सीएनएक्स 50014558
2121.48%
रुपया-डॉलर82.15
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Sonata Software837.4011.34
Brightcom Group14.649.99
Easy Trip Plann.43.539.10
Capri Global652.458.67
HLE Glascoat503.307.51
Macrotech Devel.930.607.48
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Sonata Software836.3011.26
Capri Global661.159.91
Apar Inds.2504.909.88
Brightcom Group14.609.77
BLS Internat.165.709.55
Easy Trip Plann.43.609.27
आगे पढ़े  

# TRENDING

PhonePeStocks to WatchGold Price TodayIndore Temple TragedyCOVID-19 UpdateRupee vs DollarReliance | Jio Financial
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us