facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results: TVS, Paytm, बंधन बैंक से लेकर अदाणी एनर्जी तक, किस कंपनी का कैसा रहा हाल?स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया बैंक के खिलाफ 23 साल पुराना मामलाजल जीवन मिशन 2.0 की सफलता अब आंकड़ों से नहीं, हर घर तक सही तरीके से पानी पहुंचाने से तय होगीएनआरआई निवेश में जबरदस्त उछाल, 7 साल में 5 लाख नए निवेशक जुड़ेक्या 16वें वित्त आयोग ने राजकोषीय संघवाद का संतुलन केंद्र की ओर झुका दिया है?Editorial: विदेशी मुद्रा बढ़ाने की RBI की रणनीति सही, लेकिन FDI के बिना नहीं बनेगी बातमहंगे मकानों का बढ़ा क्रेज, 3 में से 2 खरीदारों ने खरीदा ₹1 करोड़ से महंगा मकानAI से रियल एस्टेट में आएगा बूम? इन कंपनियों के लिए खुल सकता है लाखों करोड़ का मौकाShare Market: शेयर बाजार में फिर बिकवाली! क्या 24,000 के नीचे जाएगा Nifty?क्या होम लोन की लंबी EMI आपकी रिटायरमेंट प्लानिंग को प्रभावित करती है? एक्सपर्ट से समझें

हिचकोलों भरे सफर पर कार

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:28 PM IST

फरवरी के खुशगवार नतीजों के बाद मार्च का महीना कार निर्माता कंपनियों के लिए मिला जुला रहा। लेकिन सबको मुस्कराने का मौका नहीं मिला।
देश की सबसे बड़ी कार निर्यातक कंपनी हुंडई मोटर इंडिया की बिक्री में मार्च के दौरान कमी देखी गई। कंपनी की घरेलू बिक्री में मार्च 2008 के मुकाबले 15.8 फीसदी की कमी आई है।
हालांकि उसका निर्यात 21.6 फीसदी बढ़ गया। मार्च में हुंडई की कुल 46,160 कारें बिकीं, जबकि पिछले साल समान अवधि में कंपनी ने कुल 47,001 कारें बेची थीं।
अलबत्ता मारुति सुजूकी इंडिया के लिए मार्च राहत भरा रहा। कंपनी की घरेलू बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी का इजाफा हुआ। कंपनी ने 70,625 कारें बेचीं, जबकि मार्च 2008 में वह कुल मिलाकर 64,000 कारें ही बेच पाई थी।
लक्जरी सेडान बनाने वाली कंपनी होंडा सिएल कार्स इंडिया ने फरवरी 2009 के मुकाबले पिछले महीने 32 फीसदी ज्यादा कार बेचीं। उसने इस महीने में कुल 7,368 कारों की बिक्री की।
एमयूवी जाइलो की वजह से महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की बिक्री में भी मार्च के दौरान 30 फीसदी का इजाफा हुआ। लेकिन रेनो के साथ साझे उपक्रम में बन रही लोगन की बिक्री इस दौरान 69 फीसदी कम हो गई।

Advertisement
First Published - April 1, 2009 | 9:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement