facebookmetapixel
Advertisement
सुरक्षित निवेश बना सोने-चांदी की तेजी का कारण, सोना ₹1,205 मजबूत, चांदी ₹1,745 चमकीईरान पर ट्रंप की धमकी का तेल बाजार पर असर, कच्चा तेल 2% से ज्यादा उछला, ब्रेंट 94 डॉलर के करीब पहुंचाOpening Bell: सेंसेक्स सपाट, निफ्टी 24,250 के नीचे; IT और Oil & Gas शेयरों ने बढ़ाया दबावStocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज हलचल तय! Saatvik Green से KFin Tech और Pfizer तक, जानें किन स्टॉक्स पर रहेगी नजरभारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाब

अब सीधे कंपनी से खरीदें मर्सिडीज

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:02 AM IST

अब आप सीधे मर्सिडीज बेंज से कार खरीद सकते हैं। लक्जरी कार विनिर्माता ने भारत में पहली बार सीधे ग्राहकों को बिक्री करने की रणनीति पर अमल किया है। कंपनी ने कहा है कि इससे ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर अनुभव मिल सकेगा।
विश्लेषकों और डीलरों के अनुसार, भारत में किसी लक्जरी कार कंपनी द्वारा शुरू की गई अपने प्रकार की पहली पहल है और इससे अन्य कंपनियों के लिए भी रास्ता साफ होगा। कंपनी ने इस पहल को ‘रिटेल ऑफ द फ्यूचर’ यानी आरओटीएफ नाम दिया है। यह ग्राहकों, फ्रैंचाइजी साझेदारों और कंपनी यानी सबके लिए फायदेमंद रहेगा। नए खुदरा मॉडल के तहत मर्सिडीज बेंज इंडिया कारों के पूरे स्टॉक का मालिक होगी और नियुक्त फ्रैंचाइजी साझेदारों के जरिये बिक्री करेगी। इसके तहत कंपनी सीधे ग्राहकों के नाम इनवॉइस जारी करेगी, ऑर्डर को प्रॉसेस एवं पूरा करेगी, एक पारदर्शी कीमत की पेशकश करेगी और ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर अनुभव प्रदान करेगी।
यह नया कारोबारी मॉडल नई कारों की बिक्री पर लागू होगा। नए मॉडल के तहत ग्राहक सेवा, पुरानी कारों और सहायक कारोबार सहित अलग-अलग कारोबारी इकाइयों में कोई बदलाव नहीं होगा।
मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी मार्टिन श्वेंक ने कहा, ‘आरओटीएफ ग्राहकों के लिए खरीदारी अनुभव को बेहतर करेगा और हमारे फ्रैंचाइजी साझेदारों की मदद करेगा।’ उन्होंने कहा, ‘हम जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं बल्कि ग्राहकों के लिए पूरी प्रक्रिया को एकीकृत कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि इस नए कारोबारी मॉडल से कंपनी को अपने नेटवर्क का बेहतर तरीके से फायदा उठाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मर्सिडीज अन्य दो बाजारों- स्वीडन और दक्षिण अफ्रीका- में इसी मॉडल को आगे बढ़ा रही है।

Advertisement
First Published - June 3, 2021 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement