facebookmetapixel
Advertisement
ट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसलातेल के झटके से शेयर बाजार धड़ाम, Sensex 715 अंक टूटा; Nifty 24,000 के नीचेमध्य प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन बने नीति आयोग के सीईओEditorial: निवेश आकर्षित करने की दौड़ में राज्यों के सामने सुधार की बड़ी चुनौती

बजाज ऑटो को निर्यात बाजार से मिलेगी रफ्तार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:21 AM IST

प्रमुख वाहन कंपनी बजाज ऑटो का मानना है कि वित्त वर्ष 2022 निर्यात के लिहाज से कंपनी के लिए एक रिकॉर्ड वर्ष होगा। कोविड वैश्विक महामारी की दूसरी लहर से घरेलू बाजार प्रभावित होने के बीच कंपनी को विदेशी बाजारों से दमदार ऑर्डर बुकिंग हासिल हुई है। मार्च 2021 में समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी के शुद्ध लाभ में 2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई जबकि उसके परिचालन राजस्व में 26 फीसदी की वृद्धि हुई। कंपनी को निर्यात आय और महंगे मॉडलों की अधिक बिक्री से बल मिला।
बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने कहा, ‘यदि सबकुछ ठीक रहा और वैश्विक स्तर पर कोविड की दूसरी या तीसरी लहर नहीं आई तो वित्त वर्ष 2022 निर्यात के लिहाज से बजाज ऑटो के लिए एक रिकॉर्ड वर्ष होगा। वित्त वर्ष 2020 हमारा बेहतरीन वर्ष था। मैं समझता हूं कि हम उससे भी आगे जाएंगे।’ कंपनी के कुल निर्यात में अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और पश्चिम एशिया का योगदान करीब 75 फीसदी होगा।
चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 1,332 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,310 करोड़ रुपये रहा था। इसी प्रकार शुद्ध राजस्व बढ़कर 8,596 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की समान अवधि में 6,816 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि जिंस कीमतों में तेजी के कारण मार्जिन घटकर 18.1 फीसदी रह गया जो एक साल पहले की समान अवधि में 19 फीसदी रहा था। बजाज ऑटो के निदेशक मंडल ने 140 रुपये प्रति शेयर (1,400 फीसदी जो पिछले साल 1,200 फीसदी रहा था) लाभांश देने की सिफारिश की है। लाभांश मद में कुल भुगतान 4,051 करोड़ रुपये होगा जो 90 फीसदी भुगतान अनुपात है।
 

Advertisement
First Published - April 29, 2021 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement