facebookmetapixel
Advertisement
Reliance Share Price: तिमाही नतीजों के बाद क्या करें? 4 ब्रोकरेज बुलिश, 33% तक अपसाइड का अनुमानGold-Silver Price Today: ग्लोबल तनाव के बीच महंगा हुआ सोने और चांदी! जानें आज के ताजा भावTata Steel का गोपालपुर SEZ बना ग्रीन एनर्जी का नया केंद्र, ₹65,000 करोड़ के निवेश आएंगेसरकार जारी करेगी व्हाइट लिस्टेड VC फर्मों की सूची: IT सचिव एस कृष्णनHDFC Bank में CEO पद को लेकर हलचल तेज, अक्टूबर से पहले हो सकता है बड़ा ऐलानपनबिजली और पंप स्टोरेज पर बड़ा दांव! 2033 तक 14,000 MW नई क्षमता जोड़ने की तैयारीरोजगार और निवेश बढ़ाने की तैयारी, यूपी में शुरू होगी 16 नए इंडस्ट्रियल हब की योजनाबिजली बचाने के लिए सरकार का बड़ा प्लान, बड़ी इमारतों पर लागू होंगे नए नियमICICI, Axis, PNB समेत कई बैंकों की ट्रेजरी इनकम घटी, क्या अब मुनाफे पर पड़ेगा असर?स्टर्लिंग रिसॉर्ट्स का बड़ा दांव! अगले 15-18 महीनों में खुलेंगे 30 नए रिसॉर्ट, 2027 तक देशभर में होगा बड़ा विस्तार

Asian Games 2023 : दीपिका-हरिंदर की जोड़ी मिक्स डबल squash फाइनल में, अनाहत-अभय हारे

Advertisement

भारतीय जोड़ी ने पहला गेम आसानी से जीता लेकिन मलेशिया की जोड़ी ने अगले दोनों गेम जीतकर ऑल इंडिया फाइनल की उम्मीद खत्म कर दी।

Last Updated- October 04, 2023 | 12:54 PM IST
19th Asian Games: Squash

दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने बुधवार को यहां पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हांगकांग की जोड़ी को हराकर एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाई।

भारतीय जोड़ी ने ली का यी और वोंग ची हिम की हांगकांग की जोड़ी को सेमीफाइनल में 2-1 (7-11 11-7 11-9) से शिकस्त दी।

अनाहत सिंह और अभय सिंह की दूसरी भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी को हालांकि सेमीफाइनल में आइफा बिंटी अजमान और मोहम्मद सयाफिक बिन मोहम्मद कमाल की मलेशिया की जोड़ी के खिलाफ 1-2 (11-8, 2-11, 9-11) से शिकस्त के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

इस मुकाबले के दौरान अनाहत और अजमान आपस में टकरा भी गईं। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम आसानी से जीता लेकिन मलेशिया की जोड़ी ने अगले दोनों गेम जीतकर ऑल इंडिया फाइनल की उम्मीद खत्म कर दी।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: भारत ने एशियाई खेलों में सर्वाधिक पदक के अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा

इससे पहले अनुभवी दीपिका और हरिंदर ने सेमीफाइनल का पहला गेम गंवा दिया था लेकिन इसके बाद वापसी करते हुए अगले दो गेम जीतकर मुकाबले को 38 मिनट में जीतने में सफल रहे। भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम सिर्फ नौ मिनट में जीता जबकि तीसरे गेम में दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और यह गेम 15 मिनट चला। सेमीफाइनल के दौरान ली का यी के शॉट पर गेंद हरिंदर के चेहरे पर भी लगी।

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 12:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement