facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

सुनि​श्चित कर रहे कि प्रभावित परिवारों को उचित रूप से मुआवजा मिले : विल्सन

Advertisement

विमानन कंपनी एयर इंडिया के विमानों के बेड़े का आकार मार्च 2027 तक काफी हद तक ​स्थिर रहेगा और इसमें स्पष्ट इजाफे की उम्मीद वित्त वर्ष 28 में ही है

Last Updated- November 24, 2025 | 11:41 PM IST
Air India

एयर इंडिया के मुख्य कार्य अ​धिकारी और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने आज कहा कि कंपनी यह सुनि​श्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि जून में एआई-171 विमान हादसे से प्रभावित परिवारों को मिलने वाला अनुग्रह भुगतान ‘उचित और अच्छी तरह से

प्रबं​धित’ तरीके से हो। उन्होंने कहा कि भुगतान देने की रफ्तार परिवारों द्वारा दी गई जानकारी और दस्तावेजों पर निर्भर करती है तथा साथ ही सही पाने वालों के संबंध में किसी भी सवाल के समाधान पर भी।

विल्सन ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि विमानन कंपनी के विमानों के बेड़े का आकार मार्च 2027 तक काफी हद तक ​स्थिर रहेगा और स्पष्ट इजाफे की उम्मीद वित्त वर्ष 28 में ही है। उन्होंने कहा कि कंपनी के विमानों के बेड़े में अभी 187 विमान हैं।

12 जून को लंदन जाने वाला एयर इंडिया का विमान एआई171 अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही हादसे का ​शिकार हो गया था और उसमें सवार 241 लोग तथा जमीन पर 19 लोग मारे गए थे और केवल एक ही व्य​क्ति बच पाया था। इसके अलावा जमीन पर लगभग 81 लोग घायल हुए थे।

विल्सन ने कहा कि लगभग 70 परिवारों को मुआवजा पहले ही दिया जा चुका है। उन्होंने कहा, ‘हमने लगभग 70 परिवारों को मुआवजा पहले ही दे दिया है। हम 50 और परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया में हैं और बाकी संपर्क और दस्तावेज संबंधी  अलग-अलग चरण में हैं।’

एयर इंडिया के नैरोबॉडी विमानों की रेट्रोफिटिंग के संबंध में विल्सन ने कहा कि अपग्रेड कार्यक्रम लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘अभी नैरोबॉडी वाले बेड़े का लगभग 83 प्रतिशत अपग्रेड हो चुका है और जिन 17 विमानों को अभी अपग्रेड किया जाना है, उन्हें हमने असल में रिटायर करने की योजना बनाई थी, लेकिन एयरबस और बोइंग से धीमी डिलिवरी के कारण उन्हें रखने का फैसला किया। तो असल में नैरोबॉडी रिफिट का शुरुआती चरण पूरा हो गया है, बस हमने इसमें और विमान जोड़े हैं।’

Advertisement
First Published - November 24, 2025 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement