facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Gold-Silver Price Today: सोना 1,448 रुपये सस्ता, चांदी के दाम में भी आई नरमी; चेक करें ताजा भाव

Advertisement

Gold Silver Price: घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,23,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,53,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- November 24, 2025 | 9:53 AM IST
Gold and Silver rate Today

Gold and Silver Price Today: इस सप्ताह के पहले दिन सोने चांदी के वायदा कारोबार में नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,23,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,53,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 1,448 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,743 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,24,191 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,210 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,981 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,23,300 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,22,605 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 238 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,913 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,54,151 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 824 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,327 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,53,914 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,52,415 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,69,200 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लुढ़के Gold and Silver

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना 4,069.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,079.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 35.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,044.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 49.85 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 49.91 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.40 डॉलर की गिरावट के साथ 49.51 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।

MCX, Comex पर Gold and Silver भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,22,743 1,24,151 1,22,981
चांदी 1,53,913 1,54,151 1,53,327
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,069.20 4,079.50 4,044.40
चांदी 49.85 49.91 49.40

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - November 24, 2025 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement