facebookmetapixel
150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़

लाभ वृद्धि चाह रही पेयू इंडिया, पहली छमाही में राजस्व 20 फीसदी बढ़ा

वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में कंपनी ने कुल 33.2 करोड़ डॉलर का राजस्व दर्ज किया, इस दौरान भुगतान राजस्व 23.7 करोड़ डॉलर से 27 फीसदी बढ़कर 30.1 करोड़ डॉलर हो गया

Last Updated- November 25, 2025 | 2:47 AM IST
Companies with revenues of more than $1 billion increased in the unlisted category in the last 5 years पिछले 5 वर्षों में गैर-सूचीबद्ध श्रेणी में 1 अरब डॉलर से ज्यादा राजस्व वाली कंपनियां बढ़ीं

प्रोसस के निवेश वाली फिनटेक फर्म पेयू इंडिया का चालू वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में राजस्व 20 फीसदी बढ़कर 39.7 करोड़ डॉलर हो गया। इस वृद्धि को उच्च मार्जिन मूल्य वर्धित सेवाओं (वीएएस) और सॉफ्टवेयर-ऐज-अ सर्विस (एसएएएस) के कारण भुगतान व्यवसाय में बढ़ोतरी से बल मिला है। एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में कंपनी ने कुल मिलाकर 33.2 करोड़ डॉलर का राजस्व दर्ज किया। वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में उसका भुगतान राजस्व 23.7 करोड़ डॉलर से 27 फीसदी बढ़कर 30.1 करोड़ डॉलर हो गया। वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में 8.2 करोड़ डॉलर के मुकाबले ऋण व्यवसाय 17 फीसदी बढ़कर 9.6 करोड़ डॉलर हो गया।

डच प्रौद्योगिकी निवेशक प्रोसस ने अपनी छमाही फाइलिंग में कहा कि पेयू इंडिया अपने ग्राहक आधार के बल पर लाभदायक वृद्धि पर ध्यान दे रही है। उसने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘यह फोकस उसके एएबिटा मार्जिन में पर्याप्त सुधार से स्पष्ट है, जो बीते वित्त वर्ष की पहली छमाही में -6 फीसदी से चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 6 फीसदी बढ़कर ब्रेकईवन तक पहुंच गया और वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही लाभदायक रही।’

ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले समायोजित आय को एएबिटा कहते हैं। यह पैमाना किसी कंपनी के परिचालन प्रदर्शन को उसके एबिटा पर विचार करते हुए मापता है और किसी भी एकमुश्त या समायोजित गैर-परिचालन मद को हटा देता है। प्रोसस ने कहा, ‘उच्च-मार्जिन सेवाओं पर अधिक ध्यान और अनुशासित लागत प्रबंधन ने भुगतान लाभप्रदता में महत्त्वपूर्ण मोड़ दिया, जिससे पहली छमाही में 20 लाख डॉलर का एएबिटा हासिल हुआ।’

First Published - November 24, 2025 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट