facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

अशोक लीलैंड दिसंबर में उतारेगी पहला ई-एलसीवी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:18 AM IST

वाणिज्यिक वाहन की दिग्गज अशोक लीलैंड ने दुनिया के शीर्ष 10 वाणिज्यिक वाहन ब्रांडों में से एक बनने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए बुधवार को अपने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की कार्य योजना तैयारी की। कंपनी ब्रिटेन स्थित स्विच मोबिलिटी के जरिये इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर देगी, जो अशोक लीलैंड के इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन परिचालन और ब्रिटेन की पूर्व ऑप्टेयर कंपनी की संयुक्त इकाई है।
स्विच मोबिलिटी दिसंबर के अंत तक भारत में पहला हल्का इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) पेश करेगी और इसे पहले ही विभिन्न ग्राहकों से करीब 2,000 ऑर्डर मिल चुके हैं। इन वाहनों का विनिर्माण भारत में किया जाएगा और इनकी बिक्री स्विच ब्रांड के तहत की जाएगी। समूह की योजना अगले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में लगभग 15 करोड़ डॉलर से लेकर 20 करोड़ डॉलर तक निवेश करने की है। अशोक लीलैंड ने बुधवार को कहा कि कंपनी पहले ही स्विच मोबिलिटी में करीब 13.6 करोड़ डॉलर का निवेश कर चुकी है और इसे उम्मीद है कि नई इकाई भविष्य के लिए अपनी पूंजी जुटाएगी। अशोक लीलैंड और स्विच मोबिलिटी के चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने कहा ‘हमें निवेशकों की ओर रुचि नजर आ रही है और रणनीतिक साझेदार गठजोड़ करने के इच्छुक हैं। हमें अशोक लीलैंड से तत्काल पैसे की जरूरत नहीं दिख रही है।’
वर्ष 2013 में हिंदुजा की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड ने ब्रिटेन की बस विनिर्माता ऑप्टेयर पीएलसी का अधिग्रहण करते हुए पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी रुचि दिखाई थी, जबकि इसने तीन साल पहले भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की योजनाएं तैयार की थीं।

Advertisement
First Published - July 28, 2021 | 11:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement