facebookmetapixel
Advertisement
35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समयजेन-ज़ी की चिंगारी कैसे देशभर में फैली, अनोखे आंदोलन ने झुकाई सरकारपेपर लीक पर सरकार का सख्त संदेश, संसद में कल पेश होगा संशोधन विधेयकउदारीकरण के 35 साल: सुधारों ने खोले अवसरों के द्वार, बोले सुनील मित्तल- आजादी के दिन जैसा था 1991 का बजट भाषणपरीक्षा सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सभारत ने बनाया पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांगदूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधाभारत की शिक्षा व्यवस्था को नौकरशाही में फेरबदल नहीं, प्रणालीगत सुधारों की जरूरत

बीएस अवॉर्ड के मुख्य वक्ता होंगे विवेक देवरॉय

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:53 PM IST

महामारी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, ऐसे में बिज़नेस स्टैंडर्ड के सालाना कॉर्पोरेट एक्सीलेंस अवॉर्ड 2020 का आयोजन लगातार दूसरे साल वर्चुअल तरीके से किया जाएगा। मंगलवार को इस कार्यक्रम में भारत के कारोबारी जगत के दिग्गज अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन विवेक देवरॉय कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे जो महामारी के बाद के युग और भारतीय अर्थव्यवस्था पर उसके प्रभाव पर अपनी राय देंगे। 2021 साल खत्म होने वाला है और बिज़नेस स्टैंडर्ड अवॉर्ड उच्चतम सफलता हासिल करने वाली कंपनियों और उनके प्रमुखों को एक मंच पर लाएगा और उनकी सफलता की कहानी तथा भविष्य के विचार साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। एशियन पेंट्स के केबीएस आनंद को साल के सर्वश्रेष्ठ मुख्य कार्याधिकारी और फेडरल बैंक के श्याम श्रीनिवासन को बैंकर ऑफ द इयर के सम्मान से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही स्टार पीएसयू का खिताब गुजरात गैस तथा स्टार्टअप ऑफ द इयर का सम्मान फ्रेशवक्र्स को प्रदान किया जाएगा।
पुरस्कार विजेताओं के पैनल चर्चा में कोविड के बाद की स्थिति को उद्योग जगत किस तरह से देखता है, उस पर विशेष चर्चा की जाएगी। इनमें व्हर्लपूल इंडिया के प्रबंध निदेशक विशाल भोला, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सी विजयकुमार भी शामिल होंगे। व्हर्लपूल को एमएनसी ऑफ द इयर चुना गया है और एचसीएल टेक्नोलॉजीज को कंपनी ऑफ द इयर सम्मान से नवाजा गया है।
स्टार एसएमई ऑफ द इयर का खिताब अलकाइल अमीन्स केमिकल्स को दिया गया। कंपनी के सीएमडी योगेश कोठारी महामारी के बाद छोटे-मझोले उद्योगों की चुनौतियों और आगे के परिदृश्य पर विचार व्यक्त करेंगे। लार्सन ऐंड टुब्रो के ग्रुप चैयरमैन ए एम नाइक को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - December 13, 2021 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement