facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

सरकार विकिपीडिया को भेजेगी समन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:55 PM IST

  सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय विकिपीडिया  के शीर्ष अधिकारियों को इस संदेह के  आधार पर तलब कर सकता है कि पाकिस्तान के एक उपयोगकर्ता ने खालिस्तान के साथ गलत संबंध दिखाने और देश की कानून व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज को बदल दिया है। एशिया कप में 4 सितंबर को पाकिस्तान से भारत की हार के बाद एक गैर-पंजीकृत उपयोगकर्ता ने अर्शदीप के विकिपीडिया पेज में रविवार को बदलाव कर दिया। उपयोगकर्ता ने अर्शदीप के विकिपीडिया पेज में कई जगहों पर देश का नाम भारत से बदलकर खालिस्तान कर दिया।
इतना ही नहीं उनके विकिपीडिया पेज पर उपयोगकर्ता ने लिख दिया था कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का चयन खालिस्तान की राष्ट्रीय टीम में खेलने के लिए हुआ था। हालांकि अब अर्शदीप के विकिपीडिया पेज को पूरी तरह से दुरुस्त कर लिया गया है और उपयोगकर्ता द्वारा किए गए परिवर्तन को पूरी तरह से हटा दिया गया है। 
मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, ‘सरकार इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से देख रही है। इस तरह की गलत सूचना देश की आंतरिक शांति और कानून व्यवस्था के लिए हानिकारक है। हमें संदेह है कि अर्शदीप के विकिपीडिया पेज में परिवर्तन पाकिस्तान में स्थित सर्वर से किए गए थे। विकिपीडिया के शीर्ष अधिकारियों से तथ्यों की जांच करने वाले तंत्र से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।’ 
सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से जुड़े एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘यह सच है कि पेज के साथ छेड़छाड़ की गई है, लेकिन हम अभी भी इस पर विचार कर रहे हैं कि ओपन सोर्स इनसाइक्लोपीडिया (विकिपीडिया) को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है या नहीं। कुछ ही समय में पेज पर हुए बदलाव को ठीक कर लिया गया था। इसके साथ ही पेज को ‘सेमी-प्रोटेक्टेड’ बनाया गया है।’ सेमी-प्रोटेक्टेड विकिपीडिया पेजों की एक श्रेणी है, जिसमें कोई गैर-पंजीकृत उपयोगकर्ता बदलाव नहीं कर सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्विटर पर अर्शदीप के विकिपीडिया पेज में बदलाव करने वाले उपयोगकर्ता के आईपी एड्रेस से संबंधित जानकारी साझा की। मंत्री द्वारा साझा किए गए डेटा से पता चलता है कि उपयोगकर्ता पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुर्री शहर का रहने वाला था।
चंद्रशेखर ने कहा, ‘इस तरह की गलत सूचना और किसी शख्सियत को जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की इजाजत भारत में संचालित किसी भी प्लेटफॉर्म को नहीं है। यह सरकार की सुरक्षित और विश्वसनीय इंटरनेट की अपेक्षाओं का उल्लंघन करता है।’
हालांकि भारत में विकिपीडिया का कोई संगठनात्मक ढांचा नहीं है। सितंबर 2019 में विकिपीडिया फाउंडेशन ने ‘विकिमीडिया इंडिया’ को रद्द कर दिया था। अधिकतर देशों में यह डिजिटल इनसाइक्लोपीडिया स्वयंसेवी लोगों द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर चलता है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया। 
अध्ययनों से पता चलता है कि विकिपीडिया पर दी गई जानकारी लगभग 80-85 फीसदी सही होती है, जबकि ब्रिटानिका पर दी गई जानकारी 95 फीसदी से अधिक सही होती है।
रविवार को हुए भारत-पाकिस्तान मुकाबले में अर्शदीप से पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली का कैच छूट गया था। अली ने तेज-तर्रार पारी खेलते हुए सुपर 4 मुकाबले में भारत के 182 रनों के विशाल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और पाकिस्तान को जीत दिलाई। विकिपीडिया पेज में बदलाव के आधार पर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने अर्शदीप को ट्रोल करना शुरू कर दिया। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा, ‘हम इस पर विचार कर रहे हैं कि क्या विकिपीडिया आईटी अधिनियम 2000 के तहत एक मध्यस्थ है या नहीं।’ आईटी अधिनियम की धारा 79(1) किसी भी तीसरे पक्ष की जानकारी, डेटा, या संचार लिंक के लिए किसी मध्यस्थ के दायित्व से छूट प्रदान करती है जो उसके द्वारा उपलब्ध या होस्ट की जाती है।

Advertisement
First Published - September 5, 2022 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement