facebookmetapixel
Gold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Update: कमजोर शुरुआत के बाद हरे निशान में लौटा बाजार, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 25700 के पारदीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइएNavratna कंपनी का बड़ा ऐलान! शेयरधारकों को 2.50 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेटAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशान

नायब सिंह सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री, दो महिलाओं समेत 13 मंत्रियों ने भी ली शपथ

। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंचकूला के दशहरा मैदान में सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।

Last Updated- October 17, 2024 | 10:08 PM IST
Naib Singh Saini became the Chief Minister of Haryana for the second time, 13 ministers including two women also took oath नायब सिंह सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री, दो महिलाओं समेत 13 मंत्रियों ने भी ली शपथ

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत दिलाकर लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने वाले नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ राज्य में 13 मंत्री भी बनाए गए हैं। मंत्रिमंडल में राज्य की सभी जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इनमें ब्राह्मण, जाट, और अनुसूचित जाति से दो-दो, राजपूत और वैश्य समुदाय से एक-एक मंत्री बनाया गया है।

मंत्रिमंडल में दो महिलाएं भी हैं। इनके अलावा सैनी समेत पांच मंत्री पिछड़े वर्ग से हैं। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंचकूला के दशहरा मैदान में सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।

हरियाणा में हाल ही में संपन्न विधान सभा चुनाव में भाजपा को 90 में से 48 और कांग्रेस को 37 सीटें मिली हैं, लेकिन वोट शेयर के मामले में यह चुनावी लड़ाई बहुत करीबी साबित हुई, जिसमें भाजपा को 39.94 प्रतिशत तथा कांग्रेस को 39.09 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला।

शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नीत राजग गठबंधन ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और जेपी नड्डा और राजग शासित 18 राज्यों के मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।

दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी ने उन्हें जनादेश देने के लिए हरियाणा के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह सुशासन, समानता और गरीबों के कल्याण के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे।

शपथ लेने से पहले सैनी ने पंचकूला में वाल्मीकि मंदिर जाकर पूजा की। शपथ ग्रहण समारोह खास तौर पर वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रख कर भाजपा ने यह संदेश देने की कोशिश की कि वह दलितों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

इसी साल हुए लोक सभा चुनाव में भाजपा हरियाणा की 10 में से पांच सीट हार गई थी। इनमें दोनों सुरक्षित सीटें भी शामिल थीं। उस समय माना जा रहा था कि दलित वर्ग भाजपा से छिटक रहा है, लेकिन पार्टी विधान सभा चुनाव में राज्य की 17 आरक्षित सीटों में से 8 पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही। पिछले विधान सभा चुनाव में उसे केवल 5 आरक्षित सीटें ही मिली थीं।

अन्य राज्यों की सरकारों के उलट भाजपा ने हरियाणा में कोई उपमुख्यमंत्री भी नहीं बनाया है, जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश तथा गठबंधन सरकार वाले बिहार और महाराष्ट्र में भी उसने उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए हैं।

राज्य में प्रमुख मंत्रियों में अनिल विज, अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, कृष्ण बेदी, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, श्रुति चौधरी और आरती सिंह राव शामिल हैं। पहली बार विधायक बनीं आरती केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री हैं। तिगांव से विधायक राजेश नागर और पलवल से विधायक गौरव गौतम ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली है।

शपथ लेने के बाद प्रत्येक विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन किया। हिसार से विधायक सावित्री जिंदल समेत तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा सरकार को समर्थन दिया है।

First Published - October 17, 2024 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट