facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

उत्तराखंड : ‘लोकतंत्र की हत्या’ के विरोध में कांग्रेस अप्रैल में विरोध-प्रदर्शन करेगी

Advertisement
Last Updated- April 01, 2023 | 8:43 AM IST
Congress

कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई ने ‘‘लोकतंत्र की हत्या’’ और भाजपा नीत सरकार के खिलाफ बोलने वाले अपने नेताओं को ‘‘फंसाकर’’ विपक्ष का सफाया करने की ‘‘साजिश’’ के विरोध में करीब एक महीने के विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है, जो अप्रैल से शुरू होंगे। पार्टी के एक सदस्य ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष करण मेहरा ने राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने और सरकारी बंगले को खाली करने के नोटिस को कथित साजिश का हिस्सा बताते हुए कहा कि पूरे अप्रैल महीने में राज्य में विभिन्न तरीकों से विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

मेहरा ने कहा कि विरोध-प्रदर्शनों के दौरान एक पोस्टकार्ड अभियान भी होगा, जिसमें उत्तराखंड के पुलिस थानों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करना शामिल होगा, जिन्होंने अतीत में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया है।

Advertisement
First Published - April 1, 2023 | 8:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement