facebookmetapixel
Advertisement
Cube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमानBCCL Share Crash: तिमाही नतीजों ने लगाया बड़ा झटका! एक दिन में 8% से ज्यादा टूटा मल्टीबैगर PSU शेयरBandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचार

MCD Mayor Election: भाजपा ने अपने पार्षदों को एमसीडी चुनाव बाधित करने का निर्देश दिया है – सिसोदिया

Advertisement

एमसीडी सदन का सत्र छह जनवरी और 24 जनवरी को आहूत किया गया था, लेकिन पीठासीन अधिकारी ने भाजपा एवं आप सदस्यों के हंगामे तथा उनके बीच तीखी नोकझोंक के बाद महापौर का चुनाव कराए बिना ही सदन की बैठक स्थगित कर दी थी

Last Updated- February 06, 2023 | 4:18 PM IST

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन के सत्र से पहले सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महापौर के चुनाव को बाधित करने के लिए अपने पार्षदों को पिछली बार जैसा हंगामा करने का निर्देश दिया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार करते हुए कहा कि यह आम आदमी पार्टी (आप) ही है, जिसने अपने पार्षदों को ऐसा करने के लिए कहा है और अगर सदन की कार्यवाही स्थगित होती है , तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

दिल्ली के महापौर का चुनाव करने के लिए आज दोपहर बाद बुलाई गई एमसीडी सदन की बैठक में भी चुनाव नहीं हो सका और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इससे पहले, दो अन्य मौकों पर भी चुनाव संपन्न नहीं हो सका था। इससे पहले, एमसीडी सदन का सत्र छह जनवरी और 24 जनवरी को आहूत किया गया था, लेकिन पीठासीन अधिकारी ने भाजपा एवं आप सदस्यों के हंगामे तथा उनके बीच तीखी नोकझोंक के बाद महापौर का चुनाव कराए बिना ही सदन की बैठक स्थगित कर दी थी।

सिसोदिया ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भाजपा ने अपने पार्षदों को आज फिर एमसीडी बैठक में महापौर चुनाव नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं। भाजपा पार्षदों को कहा गया है कि सदन की कार्यवाही शुरू होते ही किसी बहाने से हंगामा कर देना। पीठासीन अधिकारी पिछली बार की तरह फिर से अनिश्चितकाल के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर देंगी। उपराज्यपाल फिर से 20 दिन बाद की तारीख़ देंगे।’’ वहीं, सचदेवा ने कहा कि अगर सोमवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होती है, तो इसके लिए केजरीवाल जिम्मेदार होंगे।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी को अपने बहुमत पर भरोसा नहीं है और उसने अपने पार्षदों को किसी भी मुद्दे पर हंगामा करके सदन की कार्यवाही स्थगित कराने का निर्देश दिया है। अगर सदन की कार्यवाही आज भी स्थगित होती है, तो इसके लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार होंगे।’’ दिल्ली नगर निगम (डीएमसी) अधिनियम, 1957 के अनुसार नगर निकाय चुनावों के बाद सदन के पहले ही सत्र में महापौर और उपमहापौर का चुनाव होना चाहिए। हालांकि, चार दिसंबर को हुए नगर निगम चुनाव को दो महीने हो चुके हैं और दिल्ली को अब तक महापौर नहीं मिला है।

इस बीच, भाजपा की दिल्ली इकाई ने अपने पार्षदों की परेड कराते हुए आरोप लगाया कि आप उनकी खरीद-फरोख्त करने की कोशिश कर रही है। करीब 10 वार्ड के भाजपा पाषर्दों ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि हाल में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महापौर चुनाव में उसके (भाजपा के) उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए उनसे संपर्क किया था। भाजपा के आरोपों पर आप की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Advertisement
First Published - February 6, 2023 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement