facebookmetapixel
Rupee vs Dollar: रुपये में नहीं थम रही गिरावट, ₹91 के पार निकला; लगातार कमजोरी के पीछे क्या हैं वजहें?Metal stock: शानदार Q3 नतीजों के बाद 52 वीक हाई पर, ब्रोकरेज ने कहा- अभी और ऊपर जाएगा Gold, Silver price today: चांदी ₹3.13 लाख के पार नए ​शिखर पर, सोने ने भी बनाया रिकॉर्डसोना-चांदी का जलवा, तेल में उथल-पुथल! 2026 में कमोडिटी बाजार का पूरा हाल समझिए1 महीने में जबरदस्त रिटर्न का अनुमान, च्वाइस ब्रोकिंग को पेप्सी बनाने वाली कंपनी से बड़ी तेजी की उम्मीदShadowfax IPO: ₹1,907 करोड़ का आईपीओ खुला, सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं ? जानें ब्रोकरेज की रायजो शेयर दौड़ रहा है, वही बनेगा हीरो! क्यों काम कर रहा बाजार का यह फॉर्मूलाStocks to watch: LTIMindtree से लेकर ITC Hotels और UPL तक, आज इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकसStock Market Update: सपाट शुरुआत के बाद बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 375 अंक टूटा; निफ्टी 25600 के नीचे₹675 का यह शेयर सीधे ₹780 जा सकता है? वेदांत समेत इन दो स्टॉक्स पर BUY की सलाह

फिल्म सिटी के लिए योगी आज महाराष्ट्र में

Last Updated- December 14, 2022 | 8:39 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे से राज्य में खलबली मच गई है। वे बुधवार को बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित फिल्म सिटी निर्माण पर चर्चा करने वाले हैं। उत्तर प्रदेश की फिल्म सिटी में मुंबई से कलाकार जाकर फिल्मों का काम शुरू कर सके, इस पर योगी फिल्म निर्माताओं एवं निर्देशकों की राय आमंत्रित करने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की यह यात्रा महाराष्ट्र के सत्ताधारियों को पसंद नहीं आ रही है क्योंकि उनको लग रहा है कि फिल्म सिटी को मुंबई से उत्तर प्रदेश ले जाने की साजिश रची जा रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुंबई यात्रा के बारे में मुंबई में कार्यरत उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के उपनिदेशक विमलेश कुमार औदिच्य ने बताया कि योगी आदित्यनाथ 2 दिसंबर को मुंबई दौरे पर आ रहे हैं। जहां वे देश के बड़े उद्योगपतियों, बैंकरों और सिनेमा जगत की हस्तियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे राज्य में निवेश, प्रस्तावित फिल्म सिटी और फाइनेंस सिटी पर चर्चा करेंगे। 2 दिसंबर को मुख्यमंत्री की ओर से बीएसई में लखनऊ नगर निगम का बॉन्ड लॉन्च करने के साथ ही नगर विकास विभाग में एक बड़े बदलाव की शुरुआत हो जाएगी। योगी आज शाम 7.30 बजे मुंबई पहुंचेंगे, हवाईअड्डे से योगी सीधे ओबेरॉय होटल पहुंचेंगे, ओबेरॉय होटल में ही अक्षय कुमार से मुलाकात करेंगे।

First Published - December 1, 2020 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट