facebookmetapixel
Advertisement
सरकारी बैंकों के लिए सुधारों का नया खाका, ‘विकसित भारत’ के बैंकिंग रोडमैप पर होगा मंथनL&T का बड़ा डिफेंस प्लान! रडार से लेजर हथियार तक बढ़ाएगी ताकत, इलेक्ट्रॉनिक्स में ₹5,000 करोड़ निवेश की तैयारीFY27 की पहली तिमाही में बुकिंग घटी, DLF की बिक्री 94% लुढ़की; जानिए किस कंपनी ने मारी बाजीPM सूर्य घर में बड़े बदलाव की तैयारी! रूफटॉप सोलर के साथ बैटरी स्टोरेज जोड़ने का सुझावMuthoot FinCorp Q1 Result: मुथूट फिनकॉर्प की कमाई में बंपर उछाल, मुनाफा 3 गुना बढ़ा; IPO से जुटाने की तैयारी ₹3,000 करोड़Share Market Today: बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty 30 अंक नीचे; आज खुलेंगे 2 बड़े IPO, इन शेयरों पर नजरEV खरीदने वालों की कतार लंबी! जुलाई में इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री 88% बढ़ी, कंपनियां मांग पूरी करने में नाकामStocks to Watch Today: रिलायंस-रोल्स रॉयस की बड़ी डील से लेकर BEML के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शनविकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजय

बदरी देख मुस्कुरायो उप्र का बिजली निगम

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 10:40 PM IST

लगातार चढ़ते पारे और बिजली की बढ़ रही मांग से हलकान उत्तर प्देश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अधिकारियों नें बीते दो दिनों में तापमान में आई गिरावट से राहत की सांस ली है।


लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से बदली और तापमान में गिरावट के चलते बिजली की मांग में 1000 से 1500 मेगावॉट तक की गिरावट आई है।  साथ ही प्देश की बिजली की आपूर्ति में कुछ सुधार भी दर्ज किया गया है। राज्य भर मे बीते सप्ताह बिजली की मांग 8500 से 9000 मेगावॉट बनी थी जो अब घटकर 7500 से 8000 मेगावॉट तक आ गयी है। 


राज्य में मंगलवार को सभी स्रोतों से लगभग 6600 मेगावॉट बिजली की आपूर्ति हुई जो कि बीते 15 दिनों में सबसे ज्यादा है। इस सब के बावजूद राज्य के सभी जिलों में 8 से 10 घंटे की कटटौती जारी है। कल मंगलवार को राज्य के ताप उत्पादन केन्द्रों से 2400 मेगावॉट और जल विद्युत उत्पादन से 276 मेगावॉट बिजली मिली जबकि को-जनरेशन से 200 मेगावॉट बिजली मिली।


साथ ही केद्र के कोटे से राज्य को 3717 मेगावॉट बिजली मिल गयी। इन सारी जुगत के बाद भी पॉवर कारपोरेशन गांवों में 4 से 6 घंटे ही बिजली दे पा रहा है।बिजली की आवाजाही की समस्या को देखते हुए कैबिनेट सचिव शशांक शेखर सिंह ने गांवों को कम से कम 9 घंटे बिजली देने का आदेश दिया है जिसे पूरा करना अधिकारियों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।


मौसम में सुधार ही पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था को सही कर सकता है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि अभी भी केंद्र से ज्यादा बिजली लेनी पड़ रही है जिसके लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा। मौसम में आए सुधार के बाद कॉरपोरेशन जिलों में 10 से 12 घंटे बिजली दे रहा है। अधिकारियों की माने तो संकट की जड़ में काफी कुछ हिमाचल प्रदेश से तय बिजली का न मिल पाना है।

Advertisement
First Published - May 9, 2008 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement