facebookmetapixel
क्या टेक कंपनियां गलत दांव लगा रही हैं? Meta AI के अगुआ यान लेकन ने ‘LLM’ की रेस को बताया गलत41% अपसाइड के लिए Construction Stock पर खरीदारी की सलाह, ₹45 से नीचे कर रहा ट्रेडPM Kisan 21st installment: कब आएगा किसानों के खातें में पैसा? चेक करें नया अपडेटलाइफ सर्टिफिकेट जमा करना चाहते हैं? घर बैठे आधार की मदद से चुटकियों में होगा काम!पिछले 5 साल में कंपनियों ने IPO से जुटाए ₹5.39 लाख करोड़, इश्यू के औसत साइज में भी इजाफाडिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट रिजेक्ट हो गया? जानिए ऐसा क्यों होता है और इसे कैसे ठीक कर सकते हैंआंध्र प्रदेश बनेगा भारत का पहला गीगा-स्केल इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी हब, अनंतपुर में लगेगी ‘Sky Factory’2026 में बॉन्ड से पैसा बनाना चाहते हैं? निवेश से पहले जान लें Axis AMC की खास स्ट्रैटेजीNFO Alert: म्युचुअल फंड बाजार में आया एक नया लिक्विड फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; क्या है इसमें खास?45% गिर चुका ये रेलवे स्टॉक, ब्रोकरेज बोला– BUY; अब बना है 51% तक कमाई का बड़ा मौका

गंगा तट पर बसे जिलों में जैविक खेती को बढ़ावा देगा उत्तर प्रदेश

Last Updated- December 15, 2022 | 2:29 AM IST

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड सहित गंगा तट पर बसे 27 जिलों में योगी सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देगी। प्रदेश सरकार ने कृषि विश्वविद्यालयों से जीरो बजट खेती को अपने पाठ्यक्रम में शामिल करने को कहा है। साथ ही किसानों के लिए बड़े पैमाने पर जैविक खेती के लिए प्रशिक्षण की योजना बनाई है।

जैविक फसलों का उत्पादन करने वाले किसानों की सहायता के लिए प्रदेश सरकार छह जिलों लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर, आगरा और झांसी में प्राकृतिक उत्पादों के प्रमाणीकरण के लिए लैब की सुविधा उपलब्ध कराएगी। प्राकृतिक खेती की फसलों के प्रमाणीकरण का काम मंडल स्तर पर मंडी परिषद की ओर से किया जाएगा।

जैविक खेती के प्रोत्साहन के कार्यक्रम में गंगा किनारे बसे 27 जिलों की 21 नगर निकाय और 1,038 ग्राम पंचायतों सहित 1,648 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। बीते साल आयोजित की गई गंगा यात्रा के दौरान इन गांवों में प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को विशेष रूप से जागरूक किया गया था। अब नमामि गंगे परियोजना के तहत इन इलाकों में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक पहले चरण में 1,038 ग्राम पंचायतों में मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं जो गांवों में जाकर किसानों को गो आधारित खेती का प्रशिक्षण देंगे। इसी परियोजना के तहत ही गंगा किनारे गंगा मैदान, गंगा उद्यान, गंगा वन तथा गंगा तालाब को विकसित किया जा रहा है जो प्राकृतिक खेती के लिए काफी सहायक होंगे। गंगा नर्सरी के जरिये किसानों को मुफ्त में फूल तथा फलों वाले पौधे भी दिए जाएंगे।

कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जीरो बजट खेती के लिए प्रदेश में निराश्रित गोवंश आश्रयस्थलों को गौ आधारित प्राकृतिक कृषि एवं अन्य गौ उत्पादों के प्रशिक्षण केंद्र में विकसित करने की योजना है। बुंदेलखंड को जीरो बजट खेती के मुख्य केंद्र में रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र का आर्थिक विकास कृषि के जरिए संभव हो सकेगा। प्राकृतिक तरीकों से खेती को बढ़ावा देने के लिए इसे कृषि विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में भी शामिल करने की भी योजना है।

First Published - September 8, 2020 | 12:34 AM IST

संबंधित पोस्ट