facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में SBI Life की रफ्तार तेज, HDFC Life पिछड़ी; आगे कैसी रहेगी बीमा कंपनियों की चाल?Crude Oil Price: कच्चे तेल में तेजी, WTI 82.18 डॉलर तो ब्रेंट 87.76 डॉलर परStock Market Today: बाजार खुलेगा गिरावट के साथ? GIFT Nifty लाल निशान में, Iran-US तनाव और कच्चे तेल ने बढ़ाई चिंताStocks To Watch Today: BEL से Lupin तक 10 शेयरों में बड़ा अपडेट, कहीं मिला ऑर्डर तो कहीं जुटेगा पैसा; आज बाजार में किस स्टॉक पर रहेगी नजर?1601 नंबर से आएगी अधिकृत कॉल, TRAI ने ठगी रोकने के लिए बढ़ाया दायरानरसिम्हा राव-मनमोहन से वाजपेयी-मोदी तक: एनके सिंह ने बताया कैसे बदला भारत की आर्थिक स्थिरता का सफरझारखंड में भर्ती परीक्षाओं की कथित धांधली पर बवाल, छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्जGen Z तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में RSS, विशाखापत्तनम में होगी अहम बैठकBP India 2030 तक तेल-गैस क्षेत्र में करेगी $4 अरब का निवेश, ‘समुद्र मंथन’ योजना से कंपनी को बड़ी उम्मीदेंBrand Canvas 2026 का ग्रैंड फिनाले 11 अगस्त को बेंगलूरु में, 10 टीमें करेंगी मुकाबला

कारोबारियों को लाइसेंस शुल्क वृद्धि पर मिलेगी राहत!

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:18 AM IST

दिल्ली के कारोबारियों को ट्रेड लाइसेंस शुल्क पर राहत मिल सकती है। दिल्ली के नगर निगमों ने इस शुल्क में 17 गुना तक बढोतरी की है। कोरोना से कारोबार को हो रहे नुकसान के बीच इस शुल्क बढ़ोतरी का कारोबारी विरोध कर रहे हैं। अब नगर निगम इस शुल्क बढोतरी को वापस लेने जा रहे हैं जिससे दिल्ली के 5 लाख से अधिक कारोबारियों को राहत मिलेगी।
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण कारोबारियों को काफी नुकसान हुआ है। पिछले महीने सभी श्रेणियों के ट्रेड लाइसेंस व स्टोरेज लाइसेंस शुल्क में भारी वृद्धि की गई थी जिससे कारोबारियों की परेशानी और बढ़ती। आगे तीसरी लहर की संभावना में कारोबार को और नुकसान होने की आशंका है। लिहाजा निगम ने लाइसेंस शुल्क में जो वृद्धि की थी, उसे वापस लेने का निर्णय लिया है। उत्तरी नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि लाइसेंस शुल्क वृद्धि वापसी को लेकर सैद्धांतिक तौर पर सहमति बन गई है। जल्द ही इस संबंध में अंतिम फैसला लिया जाएगा।  
उत्तरी नगर निगम ने ए व बी श्रेणी में ट्रेड लाइसेंस शुल्क 500 रुपये से बढ़ाकर 8,625 रुपये, जबकि सी व डी श्रेणी में यह शुल्क 500 रुपये से बढ़ाकर 5,750 रुपये किया था। पूर्वी नगर निगम ने ए व  बी श्रेणी में शुल्क 200 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये और सी व डी श्रेणी में 200 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया था।
दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष देवराज बवेजा ने बताया कि कोरोना की दोनों लहर के कारण लगे लॉकडाउन से कारोबार को काफी नुकसान हुआ है। अब तीसरी लहर भी आने की आशंका है जिससे आगे भी कारोबार को नुकसान होगा। ऐसे में कारोबारियों को राहत देने की बजाय उन पर 17 गुना तक लाइसेंस शुल्क वृद्धि का बोझ डालना उचित नहीं है। कारोबारियों ने इस शुल्क वापसी के लिए निगम के महापौर व आला अधिकारियों से मांग की है। उम्मीद है कि जल्द ही शुल्क वृद्धि वापस हो जाएगी।

Advertisement
First Published - July 29, 2021 | 12:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement