facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौका

मिलकर करेंगे मंदी से मुकाबला

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:46 PM IST

हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी सुविधा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) मंदी से बाजार को बचाने के लिए सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) परियोजनाओं को बढ़ावा देने की एक योजना पर काम कर रहा है।


निगम के अधिकारियों के मुताबिक मौजूदा आर्थिक मंदी के आलम में हरियाणा पीपीपी परियोजनाओं की ओर ताक लगाए हुए है। अधिकारी ने यह भी बताया कि इससे न केवल राज्य में निवेश का आगमन होगा ।

बल्कि इसके परिणामस्वरूप मांग में आई रुकावट को दूर करने में भी मदद मिलेगी और साथ ही राज्य में महत्वपूर्ण बुनियादी सुविाधाओं का निर्माण भी किया जाएगा।

राज्य में प्रतिष्ठित विशेष आर्थिक क्षेत्रों (सेज) की स्थापना के लिए एचएसआईआईडीसी छह डेवेलपरों के साथ समझौतें कर रही है। हरियाणा में सेज की स्थापना करने वालों में रिलायंस, डीएलएफ और यूनिटेक जैसी बड़ी कंपनियों का नाम शुमार है।

इसके अलावा, निगम ने पंचकुला में नैनोसिटी के विकास के लिए हॉटमेल के संस्थापक सबीर भाटिया के नैनोवर्क डेवेलपर्स लिमिटेड और फरीदाबाद में यूरोपियन टेक्नोलॉजी पार्क के विकास के लिए डच हरियाणा बिजनेस कंसोर्टियम के साथ भी साझा किया है।

निगम के अधिकारियों के मुताबिक एचएसआईआईडीसी द्वारा सभी पीपीपी परियोजनाओं पर किए गए समझौते में एक अनुमान के अनुसार कुल मिलाकर करीब 70,000 करोड़ रुपये निवेश किया जाएगा और इससे लगभग 1.8 मिलियन लोगों के लिए रोजगार के अवसर मुहैया कराया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर पीपीपी परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण का काम अंतिम चरण में है और एकबार भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो जाने के बाद परियोजनाओं को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।

एचएसआईआईडीसी औद्योगिक कॉरिडोर के लिए भी पीपीपी परियोजनाओं पर हस्ताक्षर करने की जुगत में है, जिसे निगम 1,483 किमी लंबी दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर के साथ-साथ इसे भी विकसित करना चाहती है।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर के साथ ही औद्योगिक कॉरिडोर के विकास के लिए दिल्ली मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास निगम (डीएमआईसीडीसी) को बनाया है। हरियाणा में औद्योगिक कॉरिडोर परियोजना के कार्यान्वयन के लिए एचएसआईआईडीसी एक नोडल एजेंसी है।

इस एजेंसी ने शुरुआत में चार परियोजनाओं की पहचान की है। ये परियोजनाएं  दिल्ली-मानेसर-बावल के बीच मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सर्विस (एमआरटीएस), राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र और भिवाड़ी, फर्रुखनगर-झार से होते हुए पलवल-रेवाड़ी के लिए नए रेल-लिंक को शामिल किया गया है।

Advertisement
First Published - January 4, 2009 | 8:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement