facebookmetapixel
Advertisement
त्योहारी मांग की तैयारी में ऑटो कंपनियां, जुलाई में यात्री वाहनों का उत्पादन 26% बढ़ाबैंकों की नकल कर रहे फर्जी ऐप पर शिकंजा, Google से अकाउंट हटाने को कहासेंसेक्स सिर्फ 3 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,252 पर, क्यों थम गई बाजार की रफ्तार?सेंसेक्स में आखिरी मिनटों में हेराफेरी का मामला, SEBI ने कसा शिकंजा! जानिए क्या है पूरा मामला?सरकार का बड़ा ऐलान! लॉन्च की ₹62500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, 5% तक इंसेंटिव भी मिलेगाSAT ने डैनी गायकवाड़ की अपील खारिज की, नए ऑफर का रास्ता खुलालॉन्ग टर्म के लिए करना है फ्लैक्सी कैप फंड में निवेश? क्वांटम म्युचुअल फंड दे रहा मौका, ₹500 से करें शुरुआतगोल्ड ईटीएफ की रफ्तार धीमी पड़ी, जुलाई में निवेश 55% घटा; खरीदें, बेचें या होल्ड करें?इथेनॉल उत्पादन और नीति पर उठ रहे सवाल! क्या चीनी और चावल की बढ़ती कीमतें बनी वजह?लगातार टूट रहे स्टॉक में बना निवेश का मौका? ब्रोकरेज हुए बुलिश, 62% तक का रिटर्न संभव

चटख हुई खादी, पर नहीं बढ़ा बिक्री का ग्राफ

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 5:01 AM IST

अनेक राज्यों की खादी समितियां बड़े अरमान के साथ यहां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शिरकत करने आईं, लेकिन हुआ उसका बिल्कुल उल्टा।


मेले में बिक्री के ग्राफ को देखा जाए, तो वह पिछले साल के मुकाबले 30 से 35 फीसदी गिर गया है। हालांकि कारोबारियों ने यह माना है कि लोगों का रुझान खादी उत्पादों को लेकर बढ़ता जा रहा है।

कारोबारियों ने यह भी कहा है कि उनके स्थानीय बाजारों में जो मेला लगता है, वे उसमें यहां से ज्यादा लाभ कमाते हैं। घाटे के बावजूद कारोबारियों का कहना है कि वे मेले के जरिये अपने उत्पादों को राष्ट्रीय फलक पर एक पहचान देना चाहते हैं।

क्या कहते हैं व्यापारी

व्यापार मेले में उड़ीसा, असम, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, दिल्ली, गुजरात, जम्मू कश्मीर, झारखंड आदि राज्यों की खादी समितियों ने भाग लिया है। ग्राम स्वराज परिषद, रंगिया, असम के स्टॉल मालिक देवेंद्र दास ने कहा, ‘इस बार ग्राहकों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 40 फीसदी कम है। लोग तो काफी संख्या में आ रहे हैं और उत्पादों की सराहना कर रहे हैं, लेकिन बिक्री काफी कम हो रही है।’

उद्योग भारती, राजस्थान के पीआरओ दुर्गेश जडेजा ने बताया कि हमलोग अपने यहां के स्थानीय मेले में रोजाना 1 लाख रुपये का कारोबार कर लेते हैं। लेकिन यहां तो एक दिन में 10 हजार रुपये की भी बिक्री नहीं हो पाती है।

झारखंड राज्य खादी और ग्रामीण उद्योग बोर्ड के स्टॉल मालिक राजेश कुमार झा ने कहा, ‘वैसे तो अन्य दिनों में आने वाले लोगों की संख्या कम रही, लेकिन शनिवार और रविवार को काफी संख्या में लोग स्टॉल पर आए। अब जैसे जैसे मेला समाप्त होने की तारीख नजदीक आ रही है, लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।’

कश्मीर खादी संघ के अमानुल्लाह खान ने कहा, ‘शनिवार और रविवार को बिक्री काफी अधिक रही है। घाटा थोड़ा कम जरूर हुआ है। हमलोग खुश हैं, क्योंकि लोग खादी उत्पादों को काफी पसंद कर रहे हैं।’

किसकी है मांग

ऐंडी सिल्क, मुगा सिल्क, पाट सिल्क, सूती खादी और पॉलीवस्त्र की मांग सबसे अधिक है। लोग रेडिमेड कपड़ों की खरीदारी अधिक कर रहे हैं।

शहद, सरसों तेल, मसाले, मोमबत्ती, अगरबत्ती, डिटजर्ट पाउडर, हस्त निर्मित कागजों के आइटम काफी बिक रहे हैं। राजस्थान स्टॉल के अनिल यादव ने कहा कि लोग मारवाड़ी प्रिंट शर्ट की मांग काफी कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - November 24, 2008 | 9:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement