facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

रेलवे, योजना आयोग में ठनी

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:40 PM IST

योजना आयोग और रेलवे मंत्रालय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण परियोजना के मॉडल को लेकर आमने-सामने आ गए हैं।


लगभग 12,000 करोड़ रुपये की लागत से निजी सार्वजनिक भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत इस रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाना है। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए लिए दोनों विभागों ने बिल्कुल अलग अनुदान मॉडल (एमसीए) समझौता तैयार किया है।

इस परियोजना के लिए बोली लगाने वाली कंपनियों ने योग्यता के लिए आवेदन भी कर दिया था। लेकिन रेल मंत्रालय की मांग पर पहले आए आवेदनों को रद्द करने के बाद नए आवेदन मंगाए थे। लेकिन अभी तक यह आवेदन वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।

आवेदन जमा करने की तिथि भी 20 जनवरी से बढ़ाकर 5 फरवरी कर दी गई है। अब योजना आयोग और रेल मंत्रालय के मतभेद को लेकर इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को इस परियोजना के  टाले जाने का डर सता रहा है।

योजना आयोग के एमसीए को रेल मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, कानून विभाग और इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के सामने पेश कर दिया गया है। एक बार इसे मंजूरी मिल जाए तो फिर पीपीपी मॉडल पर बनने वाले 26 स्टेशनों का आधुनिकीकरण इसी मॉडल पर किया जाएगा।

इस मामले में रेल मंत्रालय भी पीछे नहीं है उसने भी अपना एमसीए बनाया है और वह योजना आयोग के एमसीए को लागू करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है।

Advertisement
First Published - January 21, 2009 | 9:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement