facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

नॉलेज सिटी का मास्टर प्लान बनाएगी सिंगापुर की कंपनी

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 10:40 PM IST

सिंगापुर की कंपनी जुरौंग ने पंजाब में ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमएडीए) में नॉलेज सिटी को विकसित करने के लिए वृहत मास्टर प्लान तैयार करने का प्रस्ताव किया है।


कंपनी ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के समक्ष अपना प्रस्ताव रखा है। इस मास्टर प्लान पर विचार-विमर्श के लिए गुरुवार को कंपनी के अधिकारियों, बादल और पंजाब शहरी विकास प्राधिकरण (पीयूडीए) सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी।


बैठक के बाद बादल ने बताया कि न्यू अमृतसर सिटी सेंटर की परियोजना को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसमें कोई शक नहीं कि आने वाले दिनों में शहर की तस्वीर बिलकुल बदल जाएगी। विकास की दिशा में यहां बहुत से काम किए जाने हैं।


पंजाब शहरी विकास प्राधिकरण (पीयूडीए) और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में बादल ने बताया कि न्यू अमृतसर सिटी सेंटर के लिए प्रस्तावित परियोजना के तहत 22 और 16 मंजिला दो पांच सितारा होटल बनाए जाएंगे। इसके अलावा व्यावसायिक और आवासीय प्रोजेक्ट भी इसमें शामिल हैं। बादल ने यह भी बताया, ‘प्रोजेक्ट को गुरुवार को ही मंजूरी दी गई है और जल्द ही इस परियोजना के लिए बोली लगाने के लिए प्राइवेट पार्टियों को आमंत्रित किया जाएगा।


जालंधर के विकास और मेगा डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए जिलों में खाली अनुकूल जमीन को इस्तेमाल में लाया जाएगा।’ बैठक में शामिल होने वाले एक अधिकारी ने बताया, ‘जालंधर में रिंग रोड के निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस काम को जल्द ही अंजाम दिया जाएगा।’

Advertisement
First Published - May 9, 2008 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement