facebookmetapixel
Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट फिर हुआ बंद, क्या भारत पर पड़ेगा असर? जानिए पूरी तस्वीरITR Filing 2026: खेती की जमीन बेची तो टैक्स लगेगा या नहीं? जानें नियम और बचावEditorial: कम शुल्क से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, भारत को चाहिए स्थायी आयात सुधारहोर्मुज संकट से आगे: भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा कैसे कर रहा है मजबूत?‘सतलुज’ विवाद से पंजाब की चुनावी राजनीति में क्या आएगा बड़ा बदलाव?एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का जीएमपी मजबूत, निवेशक कर रहे वैल्यू  की तलाशPage Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, प्रीमियम प्रोडक्ट्स और बढ़ती मांग से ग्रोथ तेज; टारगेट प्राइस ₹48,000 तक₹1 लाख करोड़ क्लब हुआ बड़ा: 2026 में 10 नई कंपनियों की एंट्री, 6 हुईं बाहरVivo-Dixon JV को हरी झंडी, डिक्सन के कारोबार में ₹30,000 करोड़ जुड़ने की उम्मीद; ब्रोकरेज बुलिशNFO का क्रेज हुआ ठंडा! 6 साल के निचले स्तर पर पहुंची नई फंड स्कीमों की कमाई

लखनऊ में नौकरी दिलाने वाली एजेंसियों की चांदी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:00 AM IST

लखनऊ में नौकरी की तलाश करने वाले लोगों की दिनों-दिन बढ़ती तादाद की वजह से नौकरी परामर्शदाता और प्लेसमेंट एजेंसियों की चांदी हो गई है।


इन प्लेसमेंट एजेंटों से कोई भी व्यक्ति शहर भर में मौजूद विभिन्न नौकरियों में रिक्त स्थान के बारे में पता लगा सकता है।

ग्लोबल कंसल्टेंट एंड इंजीनियर्स के एस पी द्विवेदी ने बताया, ‘नौकरी की तलाश करने वाला एक बुध्दिमान व्यक्ति सभी संभावित विकल्पों का उपयोग करता है।

मसलन वह व्यक्ति नौकरी की खोज के लिए समाचार पत्रों के वर्गीकृत विज्ञापन, कॉलेज प्लेसमेंट सर्विस, परिवार के दोस्तों, व्यापारिक संपर्क और रोजगार एजेंसियों को खंगाल डालता है। हालांकि इन सभी में रोजगार एजेंसी सबसे बेहतर विकल्प है।

ऐसा इसलिए भी है क्योंकि रोजगार एजेंसियों के पास छोटे से लेकर बड़े सभी कंपनियों और उद्योगों के बारे में सही-सही जानकारी होती है।’

द्विवेदी ने बताया, ‘किसी कंपनी का नियोक्ता यह अच्छी तरह जानता है कि अगर कोई रोजगार एजेंसी किसी उम्मीदवार को भेजी है तो इसका मतलब है कि वह उम्मीदवार कंपनी के स्क्रीनिंग मानदंडों को पार कर चुका है।’

शहर भर में करीब सौ से अधिक प्लेसमेंट एजेंसियां हैं। लखनऊ प्लेसमेंट कंसल्टेंसी के निदेशक मनोहर लाल ने बताया, ‘रोजगार प्लेसमेंट एजेंसी का मुख्य काम कंपनी की जरूरतों के हिसाब से उम्मीदवारों को फिल्टर करना होता है।

हम लोग सप्ताह में दो बार उम्मीदवारों का साक्षात्कार करते हैं। अगर वे कंपनी की जरूरतों पर खड़े उतरते हैं तो हम उम्मीदवार के बॉयोडेटा को सीधे कंपनियों पास भेज देते हैं।’

एक छात्र ने बताया, ‘रोगजार एजेंसी के रूप में कई सारी ऑन लाइन पोर्टल भी खुल गई हैं लेकिन उस पर बॉयोडेटा भेजने के बाद महीनों भर इंतजार करना पड़ता है।’

द्विवेदी ने बताया, ‘हमारी एजेंसी की खास बात यही है कि हम उम्मीदवारों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत करते हैं और पूरी कोशिश करते हैं कि उन्हें रोगजार मिल जाए।’

Advertisement
First Published - December 3, 2008 | 9:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement