facebookmetapixel
Advertisement
म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरीCube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमान

शुभमन गिल ने जड़ी 4 मैचों में तीसरी सेंचुरी, ऑरेंज कैप भी अपने नाम की

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 10:33 PM IST
Shubman Gill studded third century in 4 matches, also named Orange Cap
PTI

शुभमन गिल का जादू IPL 2023 में खूब चल रहा है। शुक्रवार को क्वलीफायर 2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने जमकर हल्ला बोला और मौजूदा सीजन का तीसरा शतक जड़ दिया। साथ ही गिल ने ऑरैंज कैप भी अपने नाम कर ली है। उनके नाम आईपीएल 2023 में 800 से ज्यादा रन हो गए हैं। एक सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाने वाले वह दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।

800 के क्लब में हुए शामिल
उनके पहले साल 2016 में विराट कोहली ने यह कारनामा किया था। कोहली ने 16 मैचों में 973 रन बनाए थे जबकि गिल के नाम 16 मैचों में 851 रन हो गए हैं। गिल ने अपनी तूफानी पारी के दौरान 7 चौके और 10 सिक्स लगाए। वह 60 गेंदों में 129 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस दौरान केवल 49 गेंदों में शतक बनाया।

शतक लगाने के दौरान उन्होंने पहले 50 रन 32 गेंदों में और दूसरे 50 रन महज 17 गेंदों में पूरे किए और इस तरह गेंदबाजों की कलई खोल दी। 129 उनका टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर है।

साथ ही यह आईपीएल के प्लेऑफ में अब तक बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इसके पहले साल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 122 रन बनाए थे।

वनडे में भी बना चुके हैं दोहरा शतक
गौर करने वाली बात है कि इसी साल जनवरी में गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए वनडे मैच में दोहरा शतक बनाया था। इस मैच में उन्होंने 149 गेंदों में 208 रन बनाए थे।

जिस तरह से वह बैटिंग कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें विराट कोहली का उत्तराधिकारी बता रहे हैं। गौरतलब है कि गिल अभी केवल 23 साल के हैं। उनके सामने पूरा करियर पड़ा हुआ है। उस लिहाज से वह भविष्य में कितने बड़े बल्लेबाज बनते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement