facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

महाराष्ट्र में 4 से खुलेंगे स्कूल

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:46 AM IST

देश के कई राज्यों के बाद अब महाराष्ट्र के स्कूल भी गुलजार होंगे। समूचे प्रदेश में 4 अक्टूबर से स्कूल फिर से खुल जाएंगे। स्कूली शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेजा था जिसे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंजूरी दे दी है। हालांकि स्कूल खुलने के दौरान कोरोना दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्कूलों में पांचवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में आठवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इससे पहले केवल उन इलाकों के स्कूलों में ही ऐसी कक्षाएं संचालित की जा रही थी, जहां कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में थी। राज्य सरकार के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में पहली से सातवीं कक्षा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पहली से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऐसी कक्षाएं अभी नहीं आयोजित होंगी।

Advertisement
First Published - September 24, 2021 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement