facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा वेतन

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:04 PM IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का अध्ययन कर रही है और केन्द्र सरकार द्वारा इन सिफारिशों के क्रियान्वयन के बाद राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को बेहतर वेतन देने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।


सिंह ने कहा कि ‘पिछले चार वर्षो के दौरान राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों की बेहतरी के लिए कई कदम उठाए हैं। जहां तक वेतन बढ़ाने की बात है तो सरकार इस मामले की समीक्षा कर रही है।’ केन्द्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी के बाद राज्य सरकार पर भी वेतन बढ़ाने का भारी दबाव है।

छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने पर केन्द्र सरकार के 50 लाख से अधिक कर्मचारियों के वेतन में 1 जनवरी 2006 से वेतन में औसतन 21 प्रतिशत बढ़ोतरी हो जाएगी। छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

ऐसे में राज्य सरकार अपने 2,50,000 कर्मचारियों को केन्द्र के मुकाबले कम वेतन देकर कोई जोखिम लेना नहीं चाहेगी। सूत्रों ने बताया कि ‘केन्द्र की घोषणा के तुरंत बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक बुलाई और उनसे राज्य सरकार के कर्मचारियों को बेहतर वेतन देने के रास्ते तलाशन के लिए कहा।’

खास बात

छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का अध्ययन कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार
केन्द्रीय कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी के बाद राज्य कर्मचारियों को भी मिल सकता है तोहफा

Advertisement
First Published - August 17, 2008 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement