facebookmetapixel
Stocks To Watch Today: Tata Group से लेकर Vedanta तक, आज के कारोबार में ये शेयर रहेंगे सुर्खियों में; जानिए पूरी लिस्टArtemis 2 Mission: 1972 के बाद पहली बार फरवरी में अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाएंगेBMC Election 2026: जीत के बाद भाजपा के सामने शहर का नए सिरे से विकास और निवेश की चुनौती‘स्वामित्व योजना’ के तहत 3 लाख से अधिक गांवों का ड्रोन से हुआ सर्वे, 1.5 लाख गांवों में कार्ड भी वितरितनिजी इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में केरल देश में अव्वल, चारपहिया सेगमेंट में भी बढ़तBudget 2026 से पहले नॉमिनल GDP ग्रोथ को रफ्तार, 10.5 फीसदी तक रहने का अनुमानअब एक ही मासिक स्टेटमेंट में दिखेगा फाइनेंस का पूरा हिसाब-किताब, SEBI-RBI करने जा रही बड़ी पहलJIO की लिस्टिंग और रिटेल कारोबार की तेज रफ्तार से रिलायंस की ग्रोथ को मिलेगा नया बूस्टस्मॉलकैप फंडों ने माइक्रोकैप शेयरों से बनाई दूरी, निवेश 2 फीसदी पर सिमटा; वेंचुरा की स्टडी में खुलासाCII सर्वे: उद्योगों का भरोसा पांच तिमाही के उच्च स्तर पर, मांग और निवेश को मिला बल

नागपुर की तर्ज में मुंबई में भी खुलेगें रेस्तरां !

Last Updated- December 12, 2022 | 2:01 AM IST

कोरोना टीके की दोनों खुराक ले चुके आम यात्री 15 अगस्त से लोकल ट्रेन में सफर कर सकेंगे। महाराष्ट्र सरकार नागपुर की तर्ज पर रेस्तरां को भी पाबंदी में ढील देने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार रात को इस संबंध में कोविड टास्क फोर्स की बैठक बुलाई। नागपुर नगर निगम ने मॉल समेत दुकानों और प्रतिष्ठानों को सोमवार से रोज रात आठ बजे तक कामकाज की अनुमति दे दी है।
 
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य की जनता से संवाद के दौरान पाबंदियों में छूट देने के संकेत दिए हैं। ठाकरे ने कहा कि सोमवार को टास्क फोर्स के माध्यम से राज्य में कोरोना की स्थिति का जायजा लेने के बाद ही प्रतिबंधों में छूट का विचार किया जाएगा। इसके बाद ही धार्मिक स्थलों, होटल, रेस्तरां और मॉल खोलने पर विचार किया जाएगा। लेकिन इन सब बातों में 8-10 दिन जाएंगे। 
 
नागपुर में सोमवार से रात आठ बजे तक कामकाज की अनुमति दे दी गई है। नागपुर नगर निगम के आयुक्त राधाकृष्णन बी. द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि रेस्तरां को 50 फीसदी क्षमता के साथ अब हर दिन रात 10 बजे तक खुले रहने की अनुमति है। हालांकि, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, धार्मिक स्थल और स्विमिंग पूल बंद रहेंगे। सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक समारोहों और विवाह समारोहों को आयोजन स्थल की 50 फीसदी क्षमता या 50 लोगों, जो भी कम हो, के साथ रात आठ बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है, जबकि अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकते है। सलून, ब्यूटी सेंटर और वेलनेस सेंटर को रात आठ बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। कोचिंग कक्षाओं को रात में आठ बजे तक संचालन की इजाजत होगी। इससे पहले के आदेश में इन प्रतिष्ठानों को सप्ताह के कामकाजी दिनों में रात आठ बजे तक और शनिवार तथा रविवार को दोपहर तीन बजे तक संचालित करने की इजाजत दी गयी थी।

First Published - August 10, 2021 | 7:17 AM IST

संबंधित पोस्ट