facebookmetapixel
Advertisement
Trade Deficit: जुलाई में भारत का व्यापार घाटा 6 महीने के हाई पर, 31.98 अरब डॉलर पहुंचाआधार कार्ड से घर बैठे मिनटों में बनाएं अपना ई-पैन: जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा ऑनलाइन प्रोसेससाइबर सुरक्षा पर साथ आए भारत-इजरायल, AI और रैंसमवेयर हमलों से निपटने के लिए बढ़ाएंगे सहयोगएयर इंडिया की सख्ती, हर पायलट को एक बार देना होगा साइकोएक्टिव पदार्थों का टेस्टभारत का कमोडिटी में बढ़ रह दबदबा! ग्लोबल इंटीग्रेशन की जरूरत; ईयरबुक भी हुई लॉन्चQ1 नतीजों से उछला टाटा ग्रुप का ये शेयर, पैसे लगाएं या नहीं? ब्रोकरेज को 47% तक तेजी की उम्मीदगाजा कैपिटल का IPO अगले हफ्ते खुलेगा, कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड; ₹550 करोड़ जुटाने की योजनाकौन संभालेगा टाटा संस की कमान? चंद्रा के उत्तरा​धिकारी के लिए टाटा ट्रस्ट्स बनाएगा चयन समितिआईनॉक्स क्लीन एनर्जी में मोतीलाल ओसवाल समूह का बड़ा दांव, ₹1,500 करोड़ का करेगा निवेशAirtel ने हटाए ₹299 से ₹649 तक के प्लान, अब Vodafone Idea क्या करेगा? जानें किसे होगा ज्यादा फायदा

मप्र स्टार्टअप नीति 2022 का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:01 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्य प्रदेश की नयी स्टार्ट अप नीति का शुभारंभ करेंगे। वह इंदौर में आयोजित मध्य प्रदेश स्टार्ट अप कॉन्क्लेव को आभासी ढंग से संबोधित करने के अलावा मध्य प्रदेश स्टार्ट अप पोर्टल की शुरुआत भी करेंगे। इस पोर्टल का इरादा प्रदेश में स्टार्ट अप्स को बेहतर काम करने का माहौल मुहैया कराना है।
कॉन्क्लेव में सरकार और निजी क्षेत्र के कारोबारी, निवेशक, उद्यमी, सलाहकार, विद्वान एवं नवाचार करने वाले उद्यमी शामिल होंगे। स्टार्ट अप कॉन्क्लेव में युवा स्टार्ट अप संचालकों को निवेशकों से सहयोग हासिल करने का अवसर भी मिलेगा।
प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम विभाग के आयुक्त एवं सचिव पी. नरहरि के मुताबिक नयी स्टार्ट अप नीति पुरानी नीति को संशोधित करके बनायी गयी है। नयी नीति के के प्रमुख प्रावधानों के अनुसार प्रदेश में एक स्टार्ट अप सेंटर स्थापित किया जायेगा और नये स्टार्ट अप्स को प्रदेश सरकार से वित्तीय सहायता इसी के माध्यम से मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के नये स्टार्ट अप पोर्टल को राष्ट्रीय पोर्टल के साथ एकीकृत किया जा चुका है। इस पोर्टल पर स्टार्ट अप जगत के सभी अंशधारक एक साथ आ सकेंगे।
मध्य प्रदेश में इस समय करीब 1900 स्टार्ट अप्स हैं जो सूचना प्रौद्योगिकी, फिनटेक आदि क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इनमें से 40 फीसदी से अधिक स्टार्ट अप्स महिला उद्यमियों के हैं।

Advertisement
First Published - May 13, 2022 | 10:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement