facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

उप्र : 26 देशों को निर्यात बढ़ाने की तैयारी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:47 PM IST

उत्तर प्रदेश में बनने वाले उत्पादों को अब तक निर्यात की दृष्टि से कमजोर रहे दुनिया के 26 देशों में पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।
योगी सरकार ने अब निर्यात के लिए यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका के 26 देशों में निर्यात को बढ़ावा देने की तैयारी कर ली है। इन देशों में खिलौने, वीडियो गेम, परिधान, चर्म उत्पाद, कारपेट, इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद, लोहा व इस्पात के सामान तथा फर्नीचर समेत ढेरों उत्पाद निर्यात करने की मुहिम तेज की जाएगी। इन देशों में खिलौने, वीडियो गेम, परिधान, चर्म उत्पाद, कारपेट, इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद, आयरन व स्टील के सामान व फर्नीचर समेत कई अन्य उत्पाद निर्यात किए जाएंगे।
योगी सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक उत्तर प्रदेश भारत में पांचवें सबसे बड़े निर्यात क्षेत्र के रूप में अब जाना जाता है।  अभी अमेरिका व ब्रिटेन समेत दुनिया के 10 बड़े देशों को उत्तर प्रदेश से बड़े पैमाने पर सामान निर्यात किया जाता है। अब राज्य में बने उत्पादों का निर्यात बढ़ाने के क्रम में एमएसएमई विभाग के निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो ने करीब 26 और ऐसे देशों को चिन्हित किया है, जहां निर्यात के लिहाज से उत्तर प्रदेश की मौजूदगी कम है।
इन में कनाडा, मैक्सिको, ब्राजील, बेल्जियम, डेनमार्क, इटली, मोरक्को, पोलैंड, स्वीडन, स्पेन, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, नाइजीरिया, कतर, ओमान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, फिलीपीन्स, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, थाईलैंड और ताइवान शामिल हैं। निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो के अधिकारियों के मुताबिक अब इन देशों में निर्यात को बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलेगा। निर्यात प्रोत्साहन विभाग के अधिकारियों का कहना है  उक्त देशों में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए इन जगहों पर  व्यापारिक एजेंट तलाशे जाएंगे। इनके जरिये वहां की खरीदारों, आयातक कंपनियों तक पहुंच कर उनके बीच उत्तर प्रदेश के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - July 5, 2022 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement