facebookmetapixel
Advertisement
500 GW लक्ष्य के लिए भारत को हर साल चाहिए $35 अरब, क्या InvITs बनेंगे रिन्यूएबल एनर्जी का सहारा?लगातार कॉल, रिकवरी एजेंट की धमकी व फोन लॉक — RBI के नए नियमों से लोन लेने वालों के लिए क्या बदलेगा?डिविडेंड देने वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश का मौका! 24 अगस्त तक खुला है व्हाइटओक कैपिटल का NFOशेयर के बदले मिल जाएगा ₹1 करोड़ तक लोन; मिरे एसेट की नई सुविधा का कैसे उठा सकते हैं फायदा, कितना लगेगा ब्याज?GST रिफॉर्म का जोश खत्म! अब धीमी पड़ेगी आर्थिक ग्रोथ की रफ्तार, महंगाई ने बढ़ाई टेंशन?Bharat Forge: ₹11,200 करोड़ की डिफेंस ऑर्डर बुक, ब्रोकरेज ने दिए ₹2400 तक के टारगेटDebit Card PIN भूल गए या बदलना है? ATM और मोबाइल से ऐसे तुरंत सेट करें नया PIN, जानें आसान तरीकाATM से कैश निकालने से पहले जान लें ये लिमिट, वरना हो सकती है परेशानीअब ₹10 और ₹20 के आएंगे पॉलीमर नोट, सरकार ने दोनों के 1-1 अरब नए नोट खरीदने की दी मंजूरीAI बदलेगा IT कंपनियों की कमाई का गणित, कर्मचारियों के साथ अब टोकन का भी होगा हिसाब

बिना अनुमति चल रही प्लास्टिक इकाइयों पर होगी सख्ती

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:57 AM IST

दिल्ली सरकार बिना पर्यावरण अनुमति के चल रही प्लास्टिक इकाइयों पर सख्ती करने जा रही है। सख्ती करने से पहले सरकार ने इन इकाइयों को अनुमति लेने का एक और मौका दिया है। इस मौके का फायदा न उठाने वाली प्लास्टिक इकाइयों को बंद किया जाएगा और इनसे पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि भी वसूली जाएगी।
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में प्लास्टिक की थैलियों, पुनर्चक्रण योग्य प्लास्टिक थैलियों, बहुस्तरीय पैकेजिंग और प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रसंस्करण के सभी उत्पादकों, आयातकों, पुनर्चक्रणकर्ताओं और निर्माताओं के लिए प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम (संशोधन), 2018 के अधीन पंजीकरण के लिए जल (प्रदूषण की रोकथाम व नियंत्रण) अधिनियम, 1974 और वायु (प्रदूषण की रोकथाम व नियंत्रण) अधिनियम, 1981 के तहत डीपीपीसी से इकाई चलाने की अनुमति लेना जरूरी है। 

दिल्ली में देखा जा रहा है कि बहुत सी प्लास्टिक  इकाइयां बिना अनुमति के चल रही हैं। बीते महीनों में इन इकाइयों के खिलाफ चलाए गए अभियान में बहुत सी इकाइयां बिना अनुमति के चलते पाई गईं और इन इकाइयों से पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि वसूली गई थी। डीपीसीसी अब बिना अनुमति चल रही प्लास्टिक इकाइयों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रही है। लेकिन इस सख्ती से इन इकाइयों को अनुमति लेने का एक और मौका दिया जा रहा है। 
इन प्लास्टिक इकाईयों को 31 अगस्त तक डीपीसीसी से परिचालन की अनुमति प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा। इस दी गई मोहलत तक अनुमति के लिए आवेदन नहीं करने वाली और बिना अनुमति के चलती पाई प्लास्टिक इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसमें इन इकाइयों को बंद करना, बिजली—पानी आपूर्ति के कनेक्शन काटने के साथ पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि की वसूली करना शामिल है। 

दिल्ली में 2000 से अधिक ऐसी प्लास्टिक इकाइयां है, जो प्लास्टिक कैरी बैग निर्माण, पुनर्चक्रण, पैकेजिंग व प्रसंस्करण से जुडी हैं। दिल्ली में 50 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक कैरी बैग, शीट्स, बहुस्तरीय पैकेजिंग से बने कवर के उपयोग, उत्पादन, बिक्री, भंडारण पर पूर्ण पाबंदी पहले से ही है। केंद्रीय राष्टीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली में रोजाना 689 टन प्लास्टिक कचरा पैदा होता है।

Advertisement
First Published - August 11, 2021 | 12:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement