facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

पेट्रोल पंप डीलरों ने दी हड़ताल की धमकी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:00 PM IST

दिल्ली के पेट्रोल पंप डीलरों ने 10 अगस्त से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि सरकार से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद बिक्री कर घटाने की उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।


पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने अपनी समस्याओं को लेकर 28 जुलाई को बैठक बुलाई है। दिल्ली सरकार को उनकी मांगें मानने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। पंप डीलरों ने इस महीने दिल्ली के वित्त मंत्री डॉ. अशोक कुमार वालिया से भी मुलाकात की है। डीलरों के मुताबिक वालिया ने कहा कि वह डीजल की बिक्री में आयी कमी के आंकड़ें जुटा रहे हैं। और इसके बाद ही कोई फैसला किया जाएगा।

ऑल इंडिया पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल पेशावरिया ने बताया कि पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद देश के कई प्रांतों में डीजल पर लगने वाले बिक्री कर में कटौती कर दी गई। लेकिन दिल्ली सरकार ने पुराने बिक्री कर को कायम रखा। ऐसे में हरियाणा में डीजल दिल्ली के मुकाबले सस्ता हो गया। जून के पहले सप्ताह  से दिल्ली की डीजल बिक्री में 25-30 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

Advertisement
First Published - July 23, 2008 | 9:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement