facebookmetapixel
Advertisement
म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरीCube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमान

छत्तीसगढ़ में एनटीपीसी की परियोजना लटकी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:29 PM IST

गर्मी के मौसम में बिजली संकट पैदा होना तय है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में 12,000 करोड़ रुपये लागत वाली बिजली परियोजना का लंबित होना चिन्ता की बात है। राज्य सरकार द्वारा जल आपूर्ति करने की प्रतिबध्दता पूरी नहीं करने के कारण ऐसा हो रहा है।



एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक टी शंकरलिंगम ने बताया कि कंपनी को पहले चरण के तहत 500 मेगावाट क्षमता वाली इकाई पिछले साल अक्तूबर में शुरू कर देनी थी लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जल की आपूर्ति की प्रतिबध्दता से पीछे हटने के कारण परियोजना अटक गई है।



उन्होंने कहा कि ‘राज्य सरकार के साथ जलापूर्ति का मुद्दा सुलझ नहीं पाने के कारण पांच महीने की देरी हो चुकी है।’
उन्होंने कहा कि पांच सौ मेगावाट की दूसरी इकाई इसी महीने या अप्रैल में शुरू की जानी थी ताकि महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मकालीन बिजली मांग पूरी हो सके।


 लेकिन राज्य सरकार की ओर से विलंब के कारण हर महीने 19 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। कोयला आधारित बिजली संयंत्र में पानी को गर्म कर भाप बनाई जाती है और फिर उससे बिजली पैदा होती है। पानी का इस्तेमाल कोयले की धुलाई में भी किया जाता है।

Advertisement
First Published - March 9, 2008 | 8:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement