facebookmetapixel
Advertisement
Bank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलाननौकरी बदली पर पुराना PF अकाउंट भूल गए? EPFO के ‘सर्विस हिस्ट्री’ फीचर से मिनटों में करें मालूम

बेदर्द महंगाई के विरोध में देशव्यापी हड़ताल

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 1:05 AM IST

विकराल रूप धारण कर रही महंगाई के विरोध में भारतीय जनता पाटी द्वारा आयोजित बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला।


बंद का दिल्ली, राजस्थान और केरल में व्यापक असर दिखाई दिया जबकि पंजाब और हरियाणा में बंद असरहीन रहा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, उड़ीसा, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल में बंद का मिलाजुला असर दिखाई दिया।


दिल्ली: पार्टी की ओर से मंहगाई के खिलाफ आज की गई देशव्यापी हड़ताल को सफल बताते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आज मंहगाई की दर 7. 57 पर पंहुचना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस नीत यूपीए सरकार मंहगाई रोक पाने में पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने दावा किया कि ‘मंहगाई रोको या गद्दी छोड़ों’ के नारे के साथ पार्टी के आहवान पर आज की देशव्यापी हड़ताल पूरी तरह सफल रही।


पंजाब और हरियाणा: भाजपा के देशव्यापी बंद का हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में कोई असर नहीं पड़ा। हरियाणा में पंचकुला, हिसार, रोहतक और अम्बाला सहित कई स्थानों पर दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुले रहे। पंजाब में पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि 12 मई को पंचायती राज संस्थाओं के लिए होने वाले चुनाव के नामांकन के लिए आज अंतिम दिन होने के कारण उन्होंने इससे छूट ली है।


राजस्थान: राजस्थान में आज व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बंद के दौरान फिलहाल किसी स्थान से अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है। सूत्रों के अनुसार, व्यापारियों ने हड़ताल के आह्वान को देखते हुए अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले। भाजपा कार्यकर्ताओं को जयपुर के मुख्य बाजारों में जाकर दूकाने बंद करवाने का आग्रह करते देखा गया। जयपुर में नगरीय बस सेवा पर भी बंद का असर पड़ा।


गुजरात: राज्य में हड़ताल का आह्वान आज सुबह से दोहपर दो बजे तक के लिए किया गया था। हड़ताल से यातायात और जरूरी सेवाओं को अलग रखा गया। अहमदाबाद में कई व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे। शहर के अन्य प्रमुख इलाकों पालदी, सी जी रोड़ और आश्रम रोड़ की दुकानें और प्रतिष्ठान आम दिनों की तरह काम करते रहे।


बिहार: बंद का बिहार में इसका मिला जुला असर दिखा। एक घंटे के बाजार बंद दौरान राजधानी पटना सहित प्रदेश के विभिन्न भागों में प्रमुख व्यवसायिक स्थानों पर दुकानें जहां दिन के ग्यारह बजे तक एक घंटे के लिए बंद रहीं जबकि अन्य इलाकों में व्यवसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें सहित पेट्रोल पम्प आमतौर पर खुले रहे।

Advertisement
First Published - May 2, 2008 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement