facebookmetapixel
Advertisement
Shree Balaji (Mala) IPO Listing: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ इश्यू, लेकिन मिनटों में लगा लोअर सर्किट! निवेशकों को लगा झटकाCoforge Share Price: मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक अपसाइड का अनुमानManipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ₹9,275 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP समेत अन्य डीटेल्सMid Cap Stocks: अभी भी कमाई का मौका या दिखेगी उठापटक, निवेशकों के लिए क्या है बड़ी सलाह?HUL में अभी खरीदारी का मौका? ब्रोकरेज को दिख रहा 35% तक का अपसाइडपश्चिम एशिया में सुस्ती का L&T ने निकाला यूरोप वाला तोड़, दो ब्रोकरेज ने दिए ₹4,550 तक के टारगेटGold, Silver Price Today: फेड मीटिंग से पहले बाजार में मिक्स ट्रेंड; सोना ₹243 टूटा, चांदी ₹815 उछलीManipal Health IPO: तेज ग्रोथ, भारी कर्ज और गिरता मुनाफा… निवेशक क्या करें?US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरStock Market Update: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! Sensex 800 अंक उछला, Nifty 24,200 के पार; Adani Ports 2% फिसला

मोतिया खान के तीन फ्लैट बने ‘हॉट केक’

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:40 PM IST

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के मात्र तीन फ्लैटों के लिए तीस हजार से भी ज्यादा आवेदन जमा होने की संभावना है। ये तीनों फ्लैट मोतिया खान नामक इलाके में हैं।

सदर बाजार, पहाड़गंज व कनॉट प्लेस जैसी प्रमुख व्यावसायिक जगहों से मोतिया खान की दूरी महज 1-5 किलोमीटर की है। ऐसे में डीडीए की हाउसिंग स्कीम -2008 के तहत दिल्ली के व्यापारी मोतिया खान के इन फ्लैटों को अपनी पहली पसंद मान रहे हैं।

हालांकि इन फ्लैटों की कीमत करीब 77 लाख रुपये है, लेकिन बाजार में इनकी हाजिर कीमत के मुकाबले यह काफी कम है। उधर, ग्रेटर नोएडा के 2200 प्लाटों के लिए 85 हजार फॉर्मों की बिक्री हुई है। इस बात की उम्मीद है कि इन प्लॉटों के लिए लगभग 70 हजार लोग आवेदन करेंगे।

डीडीए सूत्रों के मुताबिक 5000 मकानों के लिए पिछले सप्ताह तक 6 लाख लोग फॉर्म  ले चुके थे। लगभग 4.5 लाख फॉर्म की बिक्री हुई हैं तो 1.5 लाख आवेदकों ने वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड किया है। 17 सितंबर तक डीडीए की इस स्कीम के तहत मकान के लिए आवेदन किया जा सकता है।

लिहाजा अभी कम से कम 2 लाख और फॉर्म बेचे जाने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक इस स्कीम का ‘हॉट केक’ मोतिया खान के तीन फ्लैट हैं। औसतन 150 वर्गमीटर की जगह वाले इन फ्लैटों की कीमत 69-77 लाख रुपये तय की गयी है।

और फ्री-होल्ड व अन्य शुल्कों की अदायगी के बाद इसके दाम करीब 85 लाख रुपये हो जाएंगे। खुले बाजार में इसकी कीमत 1 करोड़ 35 लाख रुपये बतायी जा रही है।

वर्ष 2007 के जनवरी में डीडीए ने मोतिया खान स्थित ऐसे ही अन्य मकानों को मात्र 55 लाख रुपये में बेचा था।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक 2200 प्लाटों के लिए 85 हजार फॉर्मों की बिक्री की जा चुकी है।

दिलचस्प बात यह है कि लॉटरी में विजेता रहने वालों को इन प्लॉटों का अधिकार कम से कम दो साल बाद मिलेगा। इन प्लाटों में 200 वर्गमीटर व 120 वर्गमीटर के प्लॉट है।

Advertisement
First Published - August 24, 2008 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement