facebookmetapixel
जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेट कंपनी Eternal पर GST की मार, ₹3.7 करोड़ का डिमांड नोटिस मिलासरकार ने जारी किया पहला अग्रिम अनुमान, FY26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ेगीDefence Stocks Rally: Budget 2026 से पहले डिफेंस शेयरों में हलचल, ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 12% तक रिटर्नTyre Stock: 3-6 महीने में बनेगा अच्छा मुनाफा! ब्रोकरेज की सलाह- खरीदें, ₹4140 दिया टारगेटकमाई अच्छी फिर भी पैसा गायब? जानें 6 आसान मनी मैनेजमेंट टिप्सSmall-Cap Funds: 2025 में कराया बड़ा नुकसान, क्या 2026 में लौटेगी तेजी? एक्सपर्ट्स ने बताई निवेश की सही स्ट्रैटेजी85% रिटर्न देगा ये Gold Stock! ब्रोकरेज ने कहा – शादी के सीजन से ग्रोथ को मिलेगा बूस्ट, लगाएं दांवकीमतें 19% बढ़ीं, फिर भी घरों की मांग बरकरार, 2025 में बिक्री में मामूली गिरावटIndia-US ट्रेड डील क्यों अटकी हुई है? जानिए असली वजहस्टॉक स्प्लिट के बाद पहला डिविडेंड देने जा रही कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनी! जानें रिकॉर्ड डेट

जम्मू और कश्मीर में बंदी के कगार पर पहुंचीं 2,500 से अधिक इकाइयां

Last Updated- December 05, 2022 | 7:15 PM IST

जम्मू और कश्मीर में करीब 2500 छोटी औद्योगिक इकाइयां बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं। इसकी वजह केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्र उत्पाद कर छूट को वापस लेना है।


केन्द्र सरकार के फैसले को कंपनियों के लिए मौत का वारंट बताते हुए फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज जम्मू के अध्यक्ष अनिल सूरी ने बताया कि राज्य के छोटे उद्योग इस समय सकते में हैं और इससे राज्य में उद्योगों को अभी तक दी गई छूट का कोई अर्थ नहीं रह जाएगा।


सूरी ने कहा कि उद्योगपति अभी समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर पहले केन्द्र ने क्यों छूट दी और अब उन्हें क्यों वापस ले लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि इस फैसले से राज्य में करीब 2500 छोटी इकाइयां बंद हो जाएंगी।


आएगा भारी निवेश: उद्योग संगठन एसोचैम के एक अध्ययन के मुताबिक जम्मू और कश्मीर में 2012 तक करीब 28,000 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। एसोचैम के अध्यक्ष वेणूगोपाल धूत ने कहा है कि राज्य में औद्योगिक विकास की काफी संभावनाएं हैं लेकिन दुर्भाग्य से इस संभावनाओं से पूरा लाभ नहीं उठाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अगले चार वर्षो के दौरान राज्य में 28,000 करोड़ रुपये का निवेश आएगा।

First Published - April 7, 2008 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट