facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

हेलीकॉप्टर और ड्रोन से दंगों पर नजर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:16 PM IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब भीड़ हिंसा, दंगा और सार्वजनिक स्थलों पर होने वाले बवाल को रोकने के लिए हेलीकॉप्टर का सहारा लेगी। प्रदेश सरकार दंगा रोकने के लिए नई रणनीति का सहारा लेगी जिसके लिए हेलीकॉप्टर से लेकर ड्रोन तकनीकी तक का सहारा लिया जाएगा। इस काम के लिए ब्रिटिश कंपनी एयरबस हेलीकॉप्टर उत्तर प्रदेश सरकार की मदद के लिए आगे आई है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक योगी सरकार हिंसा से निपटने के लिए हेलीकॉप्टर का प्रयोग करने पर विचार कर रही है। इस संबंध में यूके डिफेंस एवं सिक्योरिटी एक्सपोर्ट ब्रिटिश हाई कमीशन और एयरबस हेलीकॉप्टर के प्रतिनिधियों ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के सामने अपना प्रेजेंटेशन दिया है।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने एयरबस के प्रतिनिधियों से पर्यटन, पुलिसिंग एवं ट्रॉमा में हेलीकॉप्टर के उपयोग के संबंध में प्रस्ताव मांगा है। इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण, खाद्य राहत कार्य, आपदा प्रबंधन, मेडिकल इमरजेंसी, नक्सल एरिया की निगरानी में भी हेलीकॉप्टर के प्रयोग के संबंध में भी प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रस्ताव मिलने के बाद प्रदेश सरकार हेलीकॉप्टर सेवाओं के प्रयोग की शुरुआत करेगी।

Advertisement
First Published - June 16, 2022 | 12:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement