facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

दिल्ली में 2025 तक बनेगी आधुनिक फूल मंडी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:30 PM IST

दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी इलाके गाजीपुर में आधुनिक फूल मंडी विकसित करने जा रही है। जिसमें कारोबारियों के लिए दुकाने बनाने के साथ ही उन्हें कोल्ड स्टोरेज की भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। यह मंडी अगले 3 साल के दौरान बनकर तैयार होने की उम्मीद है। अभी गाजीपुर में अस्थाई दुकानों और खुले में फूलों का कारोबार हो रहा है।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि सालों पहले महरौली में फूल मंडी होती थी। जिसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद गाजीपुर में फूल मंडी के लिए चिन्हित जगह पर फूलों का कारोबार होने लगा। अभी यह कारोबार अस्थाई दुकानों और खुले में हो रहा है। जिससे कारोबारियों और खरीदारों को असुविधा होती है। इसलिए कारोबारियों को आधुनिक सुविधाएं देने और कारोबारी सुगमता के लिए दिल्ली सरकार ने गाजीपुर में मंडी के लिए चिन्हित जगह पर आधुनिक फूल मंडी बनाने का निर्णय लिया। जिस पर अब काम होने लगा है।

सरकार ने मंडी विकसित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके अगले महीने पूरा होने की उम्मीद है। इस मंडी को वर्ष 2025 तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी अनुमानित लागत करीब 198 करोड़ रुपये है। मंडी के अंदर सड़क, जल आपूर्ति, फायर फाइटिंग सिस्टम, बाह्य व आंतरिक  इलेक्ट्रिक  वर्क, विद्युत सब स्टेशन, एसी व डीजल जनरेटर सेट आदि सुविधाएं विकसित की जाएगी।

इस आधुनिक फूल मंडी में कमीशन एजेंट और थोक कारोबारियों के लिए दुकानों के साथ कोल्ड स्टोरेज की सुविधा भी विकसित की जाएगी। मंडी में 222 थोक कारोबारियों और 192 कमीशन एजेंटों के लिए दुकानें बनाई जाएगी। यह मंडी करीब 10 एकड़ जमीन में बनाई जाएगी। मंडी में बेसमेंट, भूतल के अलावा तीन मंजिला इमारत बनाई जाएगी। बेसमेंट 26,550 वर्ग मीटर में, भू तल 5,530 वर्ग मीटर, पहली मंजिल 4,760 वर्ग मीटर, दूसरी मंजिल 5,165 वर्ग मीटर और तीसरी मंजिल 5,530 वर्ग मीटर में बनेगी। 

Advertisement
First Published - August 19, 2022 | 5:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement