facebookmetapixel
Advertisement
ग्रेड-ए मॉल स्पेस की किल्लत, सप्लाई से 4.5 गुना ज्यादा लीजिंग; क्या डेवलपर्स के लिए है मौका?Propshop Events & Exhibitions IPO: आज से खुला ₹29 करोड़ का SME IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी बातेंशांतिपूर्ण प्रदर्शन संरक्षित अधिकार, लेकिन आंदोलन के नाम पर पुलिस लाठीचार्ज सही नहीं: SCईरान-अमेरिका तनाव कम होने का असर! BPCL, HPCL और IOC के शेयरों में आई तेजी35% तक रिटर्न के लिए इन 7 स्टॉक्स पर BUY रेटिंग, ब्रोकरेज की सलाह- लॉन्ग टर्म रखें नजरियाEV बढ़ेंगे तो किन Power Stocks की चमकेगी किस्मत? NTPC और CG Power पर ब्रोकरेज की रायकेनरा बैंक का Q1 मुनाफा ₹4,856 करोड़, NPA में आया सुधार; शेयर में 3% की जोरदार तेजीForeign Assets वाले सावधान! ITR में गलत एक्सचेंज रेट डालने पर फंस सकते हैं, टैक्स एक्सपर्ट ने दी चेतावनीITR Deadline 2026: क्या 31 जुलाई के बाद बढ़ेगी आखिरी तारीख? सरकार ने दे दिए संकेतअब सिर्फ चाय नहीं बेच रही Tata Consumer! ये 4 कारोबार बन रहे कमाई का नया इंजन

मोबाइल नहीं खबरिया मोबाइल कहिए जनाब!

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:03 AM IST

गुजरात के किसान बहुत जल्द खुद के मतलब की खबरों से लैस होने वाले हैं।


किसानों को अब उनके मोबाइल फोन पर विभिन्न प्रकार की फसलों में होने वाली बीमारियों, मंडी के मूल्यों, कृषि तकनीक, मौसम के पूर्वानुमान और खाद की उपलब्धता संबंधी जानकारियां मैसेज के जरिए मुहैया कराई जाएगी।

गुजरात राज्य सहकारी विपणन महासंघ लिमिटेड (गुजकोमासोल) राज्य के किसानों तक मोबाइल सेवा का विस्तार करना चाहती है और इसके लिए वह इफको किसान संचार लिमिटेड (आईकेएसएल) के साथ गठजोड़ की प्रक्रिया में जुटी हुई है। आईकेएसएल इफको और एयरटेल की संयुक्त उपक्रम वाली कंपनी है। हाल ही में समझौते पर किए गए हस्ताक्षर के तहत महासंघ सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उपकरणों, सिम कार्ड और रिचार्ज वाउचर की बिक्री करेगा।

महासंघ के अध्यक्ष नटवरदास पटेल ने बताया, ‘हम लोग बाजार से मोबाइल हैंडसेट की खरीदारी करेंगे और उसे किसानों में वितरित करेंगे। इन उत्पादों और सेवाओं को विशेष रूप से किसानों को मदद पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है। हम लोगों का उद्देश्य इसके फायदे को गुजरात स्थित किसानों तक विस्तार करने का है।’ हालांकि किसानों को दिए जाने वाले मोबाइल की कॉल दरों के बारे में अधिकारियों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया है। लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि मोबाइल की दरें 50 पैसे प्रति कॉल होंगी।

पटेल ने बताया, ‘अगले एक साल के भीतर हमलोग सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में स्थित विभिन्न सहकारी समितियों को प्रशिक्षण देने का काम शुरू करने वाले हैं।’ महासंघ ऊंझा-उनावा, मेहसाणा, राजकोट के निकट नवागाम, जामनगर और जूनागढ़ में गोदाम की स्थापना करने की जुगत में है। इसके अलावा, महासंघ दभोई और लुनावाड़ा जैसे नए केंद्रों में नए डिपो खोलने के लिए भूमि की तलाश में भी जुटी हुई है।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में, संगठन के पास भंडारण क्षमता करीब 1.10 हजार टन (एमटी) है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक भंडारण क्षमता को बढ़ाकर 15,000 टन कर दिया जाएगा। साल 2007-08 में महासंघ ने 16.31 हजार टन खाद की बिक्री की है। इस वित्तीय वर्ष में महासंघ का करीब 18,000 टन खाद बेचने का लक्ष्य है।

Advertisement
First Published - July 9, 2008 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement