facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

मेट्रो जाएगी भोपाल-इंदौर!

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:50 PM IST

सड़कों पर बढ़ते यातायात को कम करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार राज्य में मेट्रो लाने की योजना बना रही है। सरकार भोपाल और इंदौर से इसकी शुरुआत करेगी।


इसके लिए राज्य के अधिकारियों ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ मिलकर इस परियोजना का ब्लू प्रिंट भी तैयार कर लिया है। अगर ऐसा हो जाता है तो राज्य के परिवहन इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा।

स्थानीय स्वशासन मंत्री बाबूलाल गौर ने बताया, ‘इस मामले पर मैंने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक ई. श्रीधरन से बातचीत की है। जल्द ही डीएमआरसी की एक टीम भोपाल और इंदौर का दौरा भी करेगी। इसके बाद मेट्रो के संभावित रूट के लिए चार्ट बनाया जाएगा।’

उन्होंने कहा कि भोपाल की मौजूदा जनसंख्या 20 लाख है। लेकिन यह शहर काफी तेजी से विस्तार कर रहा है। आने वाले पांच साल में शहर की जनसंख्या दोगुनी होने की संभावना है। ऐसे में सड़कों पर यातायात काफी अस्त-व्यस्त हो जाएगा।

गौर ने कहा, ‘अगर हम समय रहते ही यातायात के ढांचे पर ध्यान नहीं देंगे तो आने वाले समय में हमारे लिए काफी मुश्किल होगी। वैसे भी शहर का विकास काफी तेजी से हो रहा है। ऐसे में हमें इसी समय कुछ करना होगा।’

इस परियोजना पर होने वाले खर्च के बारे में उन्होंने बताया, ‘हमारे पास फंड की कमी नहीं है। इसके लिए हम कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों से बातचीत कर रहे हैं। इससे यातायात तो आसान होगा ही बल्कि इससे प्रदूषण भी कम होगा और वाहनों से निकलने वाले खतरनाक रसायनिक धुंए में भी कमी आएगी।’

उन्होंने कहा कि इस परियोजना को पूरा होने में कम से कम 7 साल का समय लगेगा। लेकिन यह भी तब अगर हम अभी काम शुरू कर देंगे। फिलहाल भोपाल में यातायात की हालत काफी अस्त-व्यस्त है। पार्किंग के लिए निश्चित जगह नहीं है।

इस परियोजना पर राज्य सरकार लगभग 12,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी और इससे मंडीदीप जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को काफी आसानी होगी।

गौर ने बताया, ‘सरकार की योजना मंडीदीप से बैरागढ़ के बीच मेट्रो शुरू करने की है।’ मंडीदीप भोपाल का औद्योगिक क्षेत्र है, वहीं भोपाल से कुछ दूर व्यापारियों का कस्बा बैरागढ़ स्थित है।

Advertisement
First Published - January 22, 2009 | 9:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement