facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

यूपी में सोमवार से खुलेंगे मॉल, पाबंदी में भी ढील

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:37 AM IST

उत्तर प्रदेश में लगातार घटते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर योगी सरकार ने प्रतिबंधों में और भी ढील देने का फैसला किया है। प्रदेश में अब सोमवार से शुक्रवार तक लागू आंशिक कोरोना कफ्र्यू के समय को 2 घंटे कम कर दिया है। अब प्रदेश के सभी जिलों में सोमवार 21 जून से सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक सभी बाजार खुलेंगे जो पहले शाम 7 बजे तक ही था। अब शॉपिंग मॉल भी खोले जा सकेंगे।
हालांकि अभी शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। होटलों और रेस्टोरेंटो को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने के आदेश भी दिए गए हैं। स्ट्रीट फूड की दुकानों को भी कोरोना प्रोटोकॉल के तहत खोलने का आदेश दे दिया गया है। मंगलवार को कोरोना रोकथाम के लिए गठित वरिष्ठ अधिकारियों की टीम-9 की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संक्रमण के मद्देनजर बेहतर होती स्थितियों के बीच 21 जून से कोरोना कफ्र्यू में और छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना कफ्र्यू रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 7 बजे तक प्रभावी होगा। कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन के साथ रेस्टोरेंट व मॉल को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा सकेगा। इसी तरह, पार्क, स्ट्रीट फूड आदि के संचालन की अनुमति भी दी जाएगी। इन स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य होगी। दुकानों के साथ सब्जी मंडियां भी रात 9 बजे तक खुल सकेंगी। लेकिन घनी आबादी की सब्जी मंडियों को प्रशासन खुले स्थान पर खुलवाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि नई व्यवस्था के संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश समय से जारी कर दी जाए।

Advertisement
First Published - June 15, 2021 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement