facebookmetapixel
Advertisement
‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकम

कानपुर में चमड़ा उद्योग को मिलेगी नई उड़ान

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:45 AM IST

उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में से एक कानपुर में चमड़ा उद्योग को बढ़ावा देने की पहल शुरू हो चुकी है।


शहर के प्रमुख उद्योगपतियों सहित आईएल ऐंड एफएस क्लसटर डेवलपमेंट इनिशिएटिव लिमिटेड (सीडीआईएल), जो आईएल ऐंड एफएस की पूर्णत: स्वाधिकृत सहायक संस्था है, ने एक संयुक्त उपक्रम कंपनी की व्यवस्था की है।

यह कंपनी चमड़ा उद्योग के विकास के लिए ट्रीटमेंट प्लांट, बिजली और संबंधित बुनियादी जरूरतों के लिए कुशल मजदूरों की व्यवस्था करेगी। इस नई संयुक्त उपक्रम कंपनी का नाम कानपुर-उन्नाव लेदर क्लसटर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड रखा गया है।

इस दिशा में कार्य करने के लिए संयुक्त उपक्रम कंपनी ‘प्रोजेक्ट फाइनैंसिंग’ मॉडल का अनुसरण करेगी, ताकि चमड़ा उद्योग को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। बीते कुछ सालों से इस उद्योग में गिरावट का दौर चल रहा है। फिलहाल इस क्षेत्र में मुख्य रूप से छोटे और मझोले उद्योग (एसएमई) का ही अधिपत्य है, लेकिन अब मैदान में एक नई कंपनी का भी पदार्पण हो चुका है।

बहरहाल, इस वक्त शहर के उद्योगपतियों के सामने सबसे बड़ी समस्या उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) द्वारा बनाए गए प्रावधानों पर खरे उतरने का है। उद्योगपतियों को अपर्याप्त व बेहतर बुनियादी सुविधाओं के अभाव का जबरदस्त सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि बीते दो साल में यूपीपीसीबी ने 50 से भी अधिक चमड़ा शोधन इकाइयों को बंद करने के लिए नोटिस जारी किया है।

नई संयुक्त उपक्रम कंपनी के अध्यक्ष पद पर मुखतार-अल-अमीन को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आईएल ऐंड एफएस के अध्यक्ष को कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। कंपनी के अध्यक्ष ने बताया कि नई कंपनी का रजिस्ट्रेशन पहले ही हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया, ‘हम लोगों का सबसे पहला उद्देश्य चमड़ा उद्योग से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं संबंधी समस्याओं का वाणिज्यिक स्तर पर अनुमोदन करना है’।

गौरतलब है कि कंपनी के  निदेशक मंडल में शामिल सदस्यों में से तीन सदस्य आईएल ऐंड एफएस के हैं और बाकी तीन सदस्य शहर के बड़े उद्योगपति हैं। वर्तमान में कंपनी की योजना जाजमऊ में 10 मेगावाट की पावर प्लांट की स्थापना करना है, जिसे बाद में मांग और आवश्यकता के हिसाब से बढ़ाया भी जाएगा।

कंपनी के अध्यक्ष अमीन ने बताया कि शहर के उद्योगपति कंपनी में निवेश पूंजी को बढ़ावा देंगे और कंपनी सरकार की योजनाओं को हासिल करने की कोशिश करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ सालों के बाद कंपनी देश के  तमाम कारोबारियों को उद्योग संबंधी सुविधाएं भी मुहैया कराएगी।

Advertisement
First Published - May 21, 2008 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement