facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

उप्र में होगी औद्योगिक इकाइयों की गिनती

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 1:05 AM IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा के लिए राज्य में औद्योगिक गणना करने का मन बनाया है।


इसके लिए उत्तर प्रदेश का उद्योग विभाग राज्य में कार्यरत सभी औद्योगिक इकाइयों के आंकड़ो को एक जगह एकत्र करेगा। राज्य का उद्योग विभाग इस सूची में उन इकाइयों को सम्मिलित नहीं करेगा जो वर्तमान अच्छा उत्पादन नहीं कर पा रही है।


आगरा क्षेत्र के अतिरिक्त निदेशक आर के सिंह का कहना है कि केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा राज्य में औद्योगिक विकास को तवज्जो दिये जाने के लिए राज्य में औद्योगिक गणना कराई जा रही है। सिंह ने यह भी बताया कि उपलब्ध आक ड़ो के हिसाब से आगरा और अलीगढ़ मंडल में 34,367 औद्योगिक इकाइयां है।


इनमें आगरा में 5,839, अलीगढ़ में 7,231, मथुरा में 5,197, इटावा में 4,182, मैनपुरी में 3,380,फिरोजाबाद में 3,087 इकाइयां और  हाथरस में 2,751 इकाइयां पंजीकृत है।इन इकाइयों के अलावा कुछ इकाइयां बंद हो चुकी है और घाटे के चलते अपनी जगह को बदल लिया है।


सिंह ने बताया कि अच्छा उत्पादन न करने वाली इकाइयों के भविष्य का निर्धारण औद्योगिक जनगणना के बाद किया जाएगा। अभी तो राज्य का उद्योग विभाग अपने कर्मचारियों को औद्योगिक गणना संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षित कर रहा है। इसके अलावा सभी औद्योगिक इकाइयों को विभाग की तरफ से आवश्यक सूचनाओं को प्रदान करने के लिए लिखित निर्देश जारी कर दिये गए है।

Advertisement
First Published - May 2, 2008 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement