facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

आईआईएम लखनऊ को भाए पीएसयू

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:50 PM IST

जहां इस साल मंदी ने निजी क्षेत्र की कंपनियों को नियुक्तियां करने के लिए प्रबंधन कॉलेजों से दूरी बनाने को मजबूर कर दिया।
वहीं सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों ने भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ से काफी नियुक्तियां की। इस साल सरकारी कंपनियों ने आईआईएम लखनऊ से 65 छात्रों को परिसर नियुक्तियों में चुना है।
 
कोल इंडिया लिमिटेड, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड और ओएनजीसी आईआईएम लखनऊ से नियुक्तियां करने वाली 15 सरकारी कंपनियों में शामिल थीं। सीआईएल और सेल ने 12-12 छात्रों की नियुक्ति की है।
आईआईएम लखनऊ के प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन सुशील कुमार ने बताया, ‘संस्थान के 267 छात्रों में से 65 छात्रों को सरकारी कंपनियों में नौकरी मिली है।’ संस्थान के 25 छात्रों को प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही जॉब के ऑफर मिल चुके थे, जबकि लगभग 7 छात्रों ने अपना कारोबार शुरू करने का फैसला लेते हुए प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग नहीं लिया।
पिछले साल संस्थान की प्लेसमेंट प्रक्रिया में सिर्फ 2 सरकारी कंपनियों ने ही हिस्सा लिया था, लेकिन छात्रों की दिलचस्पी नहीं होने के कारण उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा था। आईआईएम लखनऊ के एक छात्र ने बताया, ‘इस साल आर्थिक हालात पिछले साल के मुकाबले काफी अलग हैं। इस साल छात्र जॉब सिक्योरिटी को अच्छे पद और वेतन पैकेज से ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं।’
हालांकि संस्थान ने छात्रों को मिले वेतन पैकेज के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। परिसर में आने वालो में मैकेंजी ऐंड कंपनी, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, प्रॉक्टर ऐंड गैंबल, हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड, एचएसबीसी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई ग्रुप, डॉयचे बैंक, अमेरिकन एक्सप्रेस, फ्रॉस्ट ऐंड सुलिवन, एशियन पेंन्ट्स, कैडबरी, जॉनसन ऐंड जॉनसन, ग्लैक्सो और रेकिट बेकिंसर जैसी कंपनियां शामिल हैं।

Advertisement
First Published - March 23, 2009 | 2:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement