facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता

बंगाल में निवेश योजना बना रही है आईएफसी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:41 AM IST

 इंटरनैशनल फाइनैंस कार्पोरेशन (आईएफसी) पश्चिम बंगाल में कृषि संबंधी कारोबार, वित्तीय बाजार और बुनियादी सुविधाओं जैसे क्षेत्रो में सीधे तौर पर निवेश करने की योजना बना रही है।


राज्य में संभावित उद्यम की तलाश में आईएफसी राज्य सरकार सहित विभिन्न निजी कंपनियों से बातचीत कर रही है। भारत में आईएफसी एडवाइजरी सर्विस के महाप्रबंधक अनिल सिन्हा ने बताया, ‘हमलोग मुख्य रूप से कृषि संबंधी कारोबार और बुनियादी ढांचागत सुविधाओं में निवेश करने की योजना बना रहे हैं।

यह राज्य सरकार पर भी निर्भर करता है कि कहां और कैसे निवेश किया जाए।’ विकासशील देशों में आईएफसी निजी क्षेत्रों के दीर्घकालिक निवेश को ज्यादा प्रोत्साहित करती है। सिन्हा ने बताया कि इस साल आईएफसी पूरे देश भर में विभिन्न प्रकार के 20 सुधार कार्यक्रमों का संचालन करेगी। निगम का मुख्य जोर राज्य के गरीबों को बेहतर सुविधा और विकास करना होगा।

वर्तमान में निगम इसी तरह के कार्यक्रम का संचालन बिहार में भी कर रही है। निगम बिहार में कारोबार शुरू करने की जुगत में है। उन्होंने बताया, ‘बिहार में कारोबार शुरू करने के लिए हमलोग सरकार से बातचीत कर रहे हैं। सरकार इस ओर आकर्षित हो सकती है।’ उन्होंने बताया कि बिहार में कारोबार को शुरू करने से विकास की गति मिलेगी।

सिन्हा ने बताया कि क्योंकि भारत में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में काफी बढ़ोतरी (25 अरब डॉलर) हुई है, इस लिहाज से घरेलू निवेशक को विकास करने के लिए मौका भी दिया जाना चाहिए।

Advertisement
First Published - June 9, 2008 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement