facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: HCL Tech से Infosys तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर 

डांवाडोल हैं हिमाचल के हालात

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:44 PM IST


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बताया है कि राज्य की वित्तीय स्थिति डांवाडोल है। राज्य सरकार पर 31 मार्च, 2009 तक 22,930 करोड़ रुपये का कर्ज बाकी है, जो निश्चित तौर पर राज्य के बुरे हालात को दिखाता है।


धूमल ने कहा कि बिजली परियोजनाएं और पर्यटन ही राज्य की अर्थव्यवस्था के मुय आधार है। प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य की आर्थिक स्थिति के सुधार के लिए जरुरी कदम उठाएगी। ऐसा करके राज्य की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के साथ ही कर्ज के भार को भी कम किया जा सकेगा।


×éयमंत्री ने कहा है कि 2012 के अंत तक राज्य में 1,200 मेगावाट बिजली के उत्पादन की संभावना है। इसलिए बिजली क्षेत्र राज्य की आर्थिक स्थिति क े सुधार में अच्छी भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा सरकार की राज्य के कई क्षेत्रों में रोपवे लगाने की भी योजना है। शुरुआती दौर में ये रोपवे मनाली, बिलासपुर और कुल्लु में लगाए जाऐंगे। इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही राजस्व की प्राप्ति भी होगी।


चंडीगढ़ बडी सड़क पर धूमल ने कहा कि उनकी पंजाब के मुयमंत्री प्रकाश सिंह बादल से इस मुद्दे पर बात हुई है। बादल ने कहा है कि सड़क का निर्माण पंजाब की तरफ से रुका है। काम जून 2009 तक पूरा कर लिया जाएगा। हिमाचल ने पंजाब के साथ बिजली के वितरण को लेकर एक समझौता किया है। इस समझौते के अनुसार गर्मी के मौसम में पंजाब में उठने वाली अतिरिक्त बिजली की मांग हिमाचल से पूरी की जाएगी।


धूमल ने यह भी कहा है कि आने वाले समय में पंजाब के साथ अन्य विवादित मुद्दों को निबटाने का प्रयास किया जाएगा। रेलवे बजट पर असहमति जताते हुए धूमल ने कहा कि केन्द्र आज भी हिमाचल के साथ झूठे वादे कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब तो हिमाचल में पूरी होने वाली रेलवे परियोजनाएं भी लटकी नजर आ रही है। धर्मशाला में किए गए तिब्बतियों के प्रदर्शन के सवाल पर धूमल ने कहा कि सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Advertisement
First Published - March 19, 2008 | 12:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement