facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

हरियाणा में बनेंगी सोने की ईंटें

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:40 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएमटीसी ने मेवात में सोने और चांदी की रिफाइनरी स्थापित कर हरियाणा में पैर फैलाने का फैसला किया है।


एमएमटीसी धातुओं की कारोबार करती है। यह भारत में अपनी तरह की पहली इकाई होगी और इसकी स्थापना के लिए 150 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।एमएमटीसी इससे पहले स्विटजरलैंड की धातु निर्माता कंपनी  पीएएमपी के साथ एक समझौता कर चुकी है। इस उद्यम में स्विस कंपनी की हिस्सेदारी 74 प्रतिशत होगी।


मेवात रिफाइनरी इकाई में सोने की ईंट को बनाया जाएगा और कुल उत्पादन में से करीब 50 प्रतिशत का इस्तेमाल आभूषणों को बनाने के लिए किया जाएगा। एमएमटीसी अधिकारियों ने कहा कि विदेशी साझेदार के साथ होने से कंपनी के उत्पादों को विदेशी बाजारों में बेचने में मदद मिलेगी। अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा भारतीय बाजार में सोने के सिक्के और ईंट की बिक्री करते हैं। इन सिक्कों और ईंटों को पीएएमपी स्विटजरलैंड स्थित अपनी टकसाल में बनाती है।


एमएमटीसी का ब्रांड नाम साथ होने से विदेशी साझेदारों को भारतीय बाजारों में अपने भरोसो को कायम करने में मदद मिलेगी जबकि पीएएमपी के साथ मिलने से एमएमटीसी को विदेशी बाजारों में पहुंच कायम करने में मदद मिलेगी।


अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र की स्थापना के लिए मेवात को चुनने के एक वजह इसका दिल्ली हवाई अड्डे के करीब होना है। सोने के सिक्कों और ईंटों के कारोबार में कच्चे माल का आयात और तैयार माल का निर्यात जरूरी है। एमएमटीसी ने हालांकि संयंत्र की स्थापना के लिए 32 एकड़ जमीन की मांग की थी लेकिन हरियाणा शहरी विकास विभाग प्राधिकरण ने सौद्धान्तिक तौर पर केवल 22 एकड़ जमीन का ही आवंटन किया है।


पहले चरण के तहत इस संयंत्र में 80 टन सोने और करीब इतनी ही मात्रा में चांदी का शोधन किया जा सकेगा। अधिकारियों ने बताया बाद में क्रमिक रूप से संयंत्र की क्षमता को बढ़ाकर 250 टन किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि अंतिम मंजूरी मिलने के बाद एमएमटीसी को परिचालन शुरू करने में करीब 18 महीनों का समय लगेगा। इस उपक्रम के जरिए करीब 80 कुशल और अर्धकुशल लोगों को रोजगार मिलेगा।


एमएमटीसी ने ग्रेटर नोएडा, कोच्चि, कांडला और हल्दिया में अपने फ्री ट्रेड वेयरहाउसिंग क्षेत्रों की स्थापना की है लेकिन मेवात में स्थापित होने वाली इकाई स्वतंत्र रूप से विकसित होने वाली ग्रीनफील्ड परियोजना होगी। मेवात संयंत्र एमएमटीसी का सबसे बड़ा सोना शोधन केन्द्र होगा।

Advertisement
First Published - April 9, 2008 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement