facebookmetapixel
Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत समेत एशियाई देशों में बढ़ सकते हैं कच्चे तेल के दामईरानी हमलों के बाद कतर ने LNG उत्पादन रोका, भारत ने उद्योगों के लिए गैस की सप्लाई घटाईभारत संघर्ष समाप्त करने के पक्ष में कर रहा आवाज बुलंद, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकतादेश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, वैकल्पिक आयात मार्गों पर फोकस: हरदीप सिंह पुरीनिवेश लक्ष्य की दूरी के हिसाब से ही हो लाइफ साइकल फंड की मियादमहंगे नए घरों के बीच रीसेल प्रॉपर्टी की बढ़ी मांग, खरीद से पहले बरतें ये जरूरी सावधानियांEV Insurance: ईवी में बाहर का चार्जर लगाएंगे तो बैटरी का बीमा नहीं पाएंगेतीसरी तिमाही में कंपनियों की कमाई उम्मीद से बेहतर, NSE 200 में घटा डाउनग्रेड दबावIndia-US Trade Deal: भारत को 6 महीने के अंदर तय करना होगा कोई एक मानकड्रोन के साये में फरिश्ता बन काम करतीं भारत की नर्सें, साहस और दृढ़ता की मिसाल

Delhi Weather Today: दिल्ली में घने कोहरे से सड़क, रेल यातायात प्रभावित

Advertisement
Last Updated- December 22, 2022 | 10:08 AM IST
Delhi pollution: Preparation for winter action plan started to deal with pollution, 42% reduction in PM-10 in 9 years

दिल्ली सहित गंगा के मैदानी इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाने से सड़क व रेल यातायात प्रभावित हुआ। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि 20 ट्रेन डेढ़ से साढे़ चार घंटे की देरी से चल रही हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दृश्यता शून्य मीटर से 50 मीटर के बीच रहने पर ‘बेहद घना कोहरा’, 51 मीटर से 200 मीटर के बीच ‘घना कोहरा’, 201 मीटर से 500 मीटर के बीच ‘मध्यम कोहरा’ और 501 से 1,000 मीटर के बीच ‘हल्का कोहरा’ माना जाता है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पालम और सफदरजंग हवाई अड्डे पर सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। मंगलवार को इन दोनों स्थानों पर दृश्यता का स्तर 50 मीटर तक चला गया था। कम तापमान, उच्च नमी और स्थिर हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, पश्चिम व पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने से बहुत घने कोहरे की परत बनी हुई है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ उपग्रह से ली गई तस्वीरों में पंजाब और उत्तर-पश्चिम राजस्थान से बिहार तक घने कोहरे की परत नजर आ रही है।’’ सुबह साढ़े पांच बजे बठिंडा में दृश्यता का स्तर शून्य मीटर रहा, गंगानगर, चंडीगढ़, गोरखपुर तथा बरेली में 25 मीटर और अमृतसर, चूरू, बहराइच तथा अंबाला में 50 मीटर रहा।

Advertisement
First Published - December 22, 2022 | 10:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement