facebookmetapixel
Advertisement
म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरीCube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमान

मध्य प्रदेश में पाइरेसी के खिलाफ अभियान

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:31 PM IST

इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री ने मध्य प्रदेश में पाइरेसी के खिलाफ अभियान छेड़ने का फैसला किया है।


पाइरेटड सीडी और बिना लाइसेंस के स्टेज परफार्मेंस ने राज्य के 40 करोड़ रुपये कारोबार वाले संगीत उद्योग को खोखला कर दिया है। प्रसारण अधिकारों का लाइसेंस देने के उद्देश्य से 1936 में भारतीय फोनोग्राफिक इंडस्ट्री का गठन किया गया था।


इसका नाम 1994 में बदलकर इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री (आईएमआई) कर दिया गया। आईएमआई पाइरेसी के खिलाफ अपनी लड़ाई को मेट्रो शहरों के साथ-साथ ही भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे छोटे शहरों में भी शुरू करेगा।


इसके लिए आईएमआई ने पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीटयूट में एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया है।


आईएमआई के अध्यक्ष वी जे लेजारस ने कहा है कि ‘पुलिस के पास उन लोगों से निपटने की नीतियां नहीं है जो बाजारों को पाइरेटेड सीडियों से भर रहे है।


हमारा मकसद लोगों और पुलिस दोनों को पाइरेसी से संबधित कानूनों से अवगत कराना है।’


आईएमआई ने भोपाल और इंदौर में अपने कार्यकारियों को नियुक्त करने के साथ ही अन्य छोटे शहरों में भी अपने प्रतिनिधियों को नियुक्त करने की बात कही है।


ये कार्यकारी सांउड रिकार्डिग, कंपोजिंग और गाने के बोलों को फिर से प्रयोग करने के लिए लाइसेंस जारी करेंगे।

Advertisement
First Published - March 11, 2008 | 8:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement